बॉलीवुड

अर्जुन कपूर से अलग होकर खुश नहीं है मलाइका अरोड़ा! मानसिक स्थिति पर किया पोस्ट, लिखा- असली पैसा…

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup: मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने मानसिक स्थिति पर बात की है।
2 min read
Nov 19, 2024
Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup
Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup

Malaika Arora Instagram: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने जो कुछ भी लिखा है वह काफी अजीब है। इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पहले से ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं। अब मलाइका का ये पैसा और मानसिक स्थिति को लेकर पोस्ट फैंस भी समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर एक्ट्रेस कहना क्या चाहती हैं। हर कोई जानता है कि मलाइका और अर्जुन दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते थे। अचानक दोनों का अलग हो जाना किसी भी इंसान पर असर डालता है। वहीं, यूजर्स का कहना है कि मलाइका पर भी अर्जुन से अलग होने का असर हुआ है।

मलाइका अरोड़ा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट (Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup)

मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी बातें फैंस तक पहुंचाने के लिए इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करती हैं। चाहे वह दिल का हाल हो या अपने फिटनेस का राज हो। उनके फैंस भी उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी से समझ जाते हैं कि एक्ट्रेस क्या सोच और समझ रही हैं। ऐसे में मलाइका का लेटेस्ट और क्रिप्टिक पोस्ट भी वायरल हो रहा है। मलाइका जब से अर्जुन कपूर से अलग हुई हैं तब से वह काफी अजीब पोस्ट करती रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। मलाइका ने पोस्ट में लिखा, “ पैसा इंसान के लिए सबसे ज्यादा मूल्यवान नहीं है। यह आपको केवल इस दुनिया में भ्रमित करने के लिए बताया गया है। मानसिक स्पष्टता ही असली धन है।”

मलाइका अरोड़ा को सता रही है अर्जुन कपूर की याद?

मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट के बाद फैंस भी समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर एक्ट्रेस कहना क्या चाहती हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि मलाइका इन दिनों काफी परेशान हैं और उनका पैसा भी वो परेशानी दूर नहीं कर सकता, इसलिए मलाइका ये बातें कर रही हैं कि मानसिक स्पष्टता और स्थिति ही असली धन है। उनके फैंस का ये भी कहना है कि अर्जुन कपूर से दूरी के बाद मलाइका बिल्कुल खुश नहीं हैं वह अब अपना सारा समय अपने काम को देती हैं और आज भी अर्जुन कपूर को याद करती हैं। बता दें, पिछले 5 साल से दोनों साथ थे और अचानक कपल का रिश्ता टूट गया।

Updated on:
19 Nov 2024 03:15 pm
Published on:
19 Nov 2024 03:15 pm