बॉलीवुड

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा को मिली खुशी, लेटेस्ट पोस्ट में बताया राज

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने बताया कि क्यों वो इतने दिनों बाद बहुत खुश हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2024, 10:35 AM IST
Malaika Arora found happiness after breakup with Arjun Kapoor latest instagram post viral

Malaika Arora Instagram: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लाइफ में चल रही हर बात, हर घटना को शेयर करती हैं। कुछ महीने पहले खबरें आई थी कि अर्जुन कपूर से उनका ब्रेकअप हो गया है।

इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी नोट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी खुशी का क्या राज है?

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर ये स्टोरी पोस्ट की है जो अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल है। उनकी इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। उन्होंने इस स्टोरी में बताया है कि क्यों वो खुश हैं और जिंदगी के हर पल को इंजॉय कर रही हैं।

मलाइका अरोड़ा ने लेटेस्ट पोस्ट में बताया क्यों हैं खुश

मलाइका ने अपनी पोस्ट में लिखा- ‘फ्लाइंग हाई और फीलिंग अलाइव, एरियल योगा के साथ।’ हालांकि मलाइका ने इसमें किसी को मेंशन नहीं किया है। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि ये ऐसे समय पर आया है जब वो अर्जुन कपूर के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में हैं।

बर्थडे पार्टी में भी नहीं हुई शामिल

इससे पहले मलाइका ने कुछ ऐसा किया था कि अर्जुन के साथ उनके ब्रेकअप की खबरें तेज हो गई थीं। दरअसल वो अर्जुन कपूर के जुहू वाले घर पर पर हुई बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुई थीं। इससे दोनों के फैंस चिंतित हो गए थे।

अर्जुन कपूर को नहीं किया विश

बाद में मलाइका ने सोशल मीडिया पर भी अर्जुन कपूर को शुभकामनाएं नहीं दीं, जिसने आग में घी डालने का काम किया। मलाइका के इन दोनों कदमों के बाद से ही अर्जुन कपूर के साथ उनके ब्रेकअप की खबरें तेज हो गई थीं। हालांकि, ऑफिशियली दोनों स्टार्स में से किसी ने इस कोई कमेंट या बयान नहीं दिया है। इसलिए दोनों के अलग होने की खबरें मात्र अफवाह साबित हो सकती हैं। 

Updated on:
11 Sep 2024, 10:35 AM IST
Published on: