
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं। सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि यह कपल इसी माह शादी रचा सकता है। हाल में मलाइका मालदीव ट्रिप पर थीं और इस दौरान उन्होंने अपनी कई तस्वीरें शेयर की। अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन एक तस्वीर की वजह से वह ट्रोल भी हो रही हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे।
मलाइका जब मालदीव के ट्रिप से लौटी तो चर्चा होने लगी कि अर्जुन कपूर भी उनके साथ मालदीव में थे। मलाइका ने मालदीव से कुछ बिकनी फोटोज भी शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह हैट और खूबसूरत व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में वह बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। लेकिन इस तस्वीर में लोगों को कुछ ऐसा नजर आया कि उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
दरअसल, तस्वीर में उनके पोस्ट-प्रेग्नेंसी स्ट्रेच मार्क साफ-साफ नजर आ रहे हैं। उनके इन स्ट्रेच मार्क को लेकर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने उन्हें आंटी कहा तो एक यूजर ने लिखा कि यह देखने के बाद अर्जुन शायद अपना विचार बदल लें।