बॉलीवुड इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भले ही बॉलीवुड की लाइमलाइट से इस समय दूर है लेकिन इसके बाद भी कमाई के मामले वो आज की एक्ट्रेस को मात देती हैं।
नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बड़े पर्दे से काफी दूर रहकर छोटे पर्दे पर अपना जलवा बिखरते नजर आ रही हैं।इन दिनो वो कई टीवी शोज में जज की कुर्सी पर बैठे हुए है। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी लोगों से जुड़ी रहती है। उनकी तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं।
47 साल की मलाइका अपने स्टाइलिश लुक को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। जब भी वो बाहर निकलती हैं तो देखने वालों की निगाहें उन पर टिकी ही रह जाती हैं। फिर चाहे बात फिटनेस के समय की हो या आउटिंग, मलाइका हमेशा अपने फैशन सेंस लोगों का दिल जीत ही लेती हैं।
मलाइका का स्टाइल हमेशा लोगों से हटकर होता है। वो जिस आउटफिट को पहने नजर आती हैं उसकी कीमत ही लाखों में होती है। ऐसे में आप सोच सकते है कि मलाइका की लाइफ स्टाइट कितनी लग्जरी है। क्या आप जानते है कि मलाइका की कमाई अर्जुन कपूर से भी कईगुना ज्यादा है।चलिए जानते है मलाइका के नेटवर्थ के बारे में ..
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका की नेटवर्थ 100 करोड़ रुपये के करीब है। वह फिल्मों में अपने एक आइटम डांस करने के करीबन 1.75 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा वो छोटे पर्दे पर आने वाले शोज नच बलिए, नच बलिए सीजन 2, जरा नचके दिखा, झलक दिखला जा जैसे रियलटी शो में होस्ट करने की भी काफी मोटी रकम लेती है।
इसके अलावा मलाइका के 30 से ज्यादा ब्रांड एंडोर्समेंट भी शामिल हैं। इन कामों के साथ साथ मलाइका का मुंबई में योगा स्टूडियो भी हैं जहां से उन्हें अच्छी खासी कमाई हो जाती है।आज के समय में मलाइका के पास लग्जरी गाड़ियों में BMW 7 Series 730ld कार होने के साथ साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में एक अपार्टमेंट भी है, जिसकी कीमत भी 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
अरबाज से तलाक लेने के बाद से मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशिप में है। नेटवर्थ के मामले में वह अर्जुन कपूर की बात करे तो मलाइका उनपर भारी पड़ती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन की नेटवर्थ तकरीबन 88 करोड़ रुपये है।