बॉलीवुड

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने किया पोस्ट, लिखा- आंखें…

Malaika Arora: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। उन्होंने अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों के बीच ये पोस्ट शेयर की है।
2 min read
Sep 06, 2024
malaika arora and arjun kapoor

Malaika Arora Instagram Post: बॉलीवुड की आइटम क्वीन कहलाती हैं मलाइका अरोड़ा। वो अपने गानों के साथ ही फिटनेस और पर्सनल लाइफ के लिए न्यूज़ में रहती हैं। इसलिए जब उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की न्यूज़ आई तो ये आते ही वायरल होने लगी।

लेटेस्ट पोस्ट ने मचाई खलबली 

ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। इसमें उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में मलाइका बॉस लेडी की तरह चलती दिख रही हैं और लोग उन्हें निहार रहे हैं।

इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- ‘ऑल टाइम फेवरेट’। इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। इसपर वॉव, गॉर्जियस, ब्यूटीफुल जैसे कमेंट्स आ रहे हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस एक स्टोरी भी इंस्टा पर शेयर की।

इसमें उन्होंने लिखा-आंखें मुझसे बोलती हैं। ये भी आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गई है। लोग इसे अर्जुन कपूर से ना जाने क्यों जोड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्या वो इशारों-इशारों में कह रही हैं कि उनकी आंखों मलाइका के दिल के दर्द को बयां कर रही हैं?

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

वैसे ब्रेकअप की बातें लंबे अरसे से हो रही हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की। मलाइका और अर्जुन पिछले 5 साल से साथ थे। मगर अभी तक दोनों में से किसी ने इस पर कोई बयान नहीं दिया। हो सकता है ये मात्र अफवाह हो। क्योंकि कुछ दिनों पहले दोनों को साथ एक फंक्शन में देखा गया था। इस पर आपका का क्या कहना है?

Published on:
06 Sept 2024 04:28 pm