बॉलीवुड

Malaika Arora ने अरबाज खान के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोली- वो मेरे बच्चे…

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से अपने रिलेशनशिप को लेकर न्यूज में हैं। उन्होंने इस बार अरबाज और अपने रिश्ते पर बात की है।

2 min read
Aug 07, 2024

Malaika Arora On Relationship With Arbaaz Khan: अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक हो चुका है मगर फिर भी उनके रिलेशनशिप पर बातें होती रहती हैं। बी-टाउन में इस कपल के चर्चे अक्सर सुनने को मिलते हैं।

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने और अरबाज के रिलेशनशिप पर बात की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में अरबाज को लेकर जो कहा वो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

मलाइका और अरबाज की शादी

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा (Arbaaz Khan and Malaika Arora) ने लव मैरिज की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों को एक दूसरे से लव एट फर्स्ट साइट हुआ था। दिसंबर 1998 में मलाइका और अरबाज की शादी हुई थी।

मलाइका अरोड़ा का तलाक

दोनों का एक बच्चा भी है जिसका नाम है अरहान।  2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज ने तलाक की घोषणा की थी। इसके बाद से ही मलाइका सिंगल हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद उनके और अरबाज के रिश्ते के बारे में पूछा गया।

कैसा है तलाक के बाद मलाइका और अरबाज का रिश्ता?

इस पर एक्ट्रेस ने कहा-’रिश्ते रातों रात नहीं बनते वो समय के साथ बनते हैं। रिश्ते हर किसी के लिए खास और निजी होते हैं। आप उन्हें बस ऐसे ही नहीं तोड़ सकते। अरबाज कोई ऐसा आदमी नहीं जिसे मेरी फैमिली जानती हो, वो उनके लिए बेटे जैसा है, वो फैमिली है। आखिरकार वो मेरे बच्चे का पिता है।’

मलाइका ने साथ में ये भी बताया कि बेटे अरहान की परवरिश वो दोनों मिलकर कर रहे हैं। भले ही वो अलग हो गए हैं लेकिन अरबाज एक पिता का रोल बखूबी निभा रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस उन्हें फॉलो नहीं करती हैं। इसका पता फैंस को तब लगा जब हाल ही में अरबाज के बर्थडे पर एक्ट्रेस ने उन्हें विश नहीं किया।

तब ये खबरें भी चली कीं मलाइका अपने एक्स-हसबैंड को फॉलो नहीं करते हैं। मलाइका के रिलेशनशिप की बात करें तो मलाइका का नाम अर्जुन कपूर से जुड़ता है रहा है। हालांकि, अब खबर आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन अभी तक इस कपल में से किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

Updated on:
07 Aug 2024 03:46 pm
Published on:
07 Aug 2024 03:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर