
इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल हैं जिन्हें तलाक के बाद प्यार मिला। आज हम आपको ऐसे ही एक स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं। उन्हें शादी के 21 साल बाद प्यार मिला और इसके लिए उन्होंने तलाक ले लिया। वो 3 बच्चों के पिता हैं।
फिलहाल वो एक 14 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ लिवइन रिलेशनशिप में हैं। इस कपल के दो बच्चे भी है।
हम बात कर रहे हैं। ‘हाउसफुल’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी मूवीज में काम कर चुके फेमस एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की। ये इन दिनों अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स (Gabriella Demetriades) को डेट कर रहे हैं। वो इनके साथ 2108 से ही रिलेशनशिप में हैं।
इन दोनों का एक साल का बेटा भी है। गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और अर्जुन रामपाल लिवइन रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन वो मन ही मन एक दूसरे को अपना मान चुके हैं। इनके दो बेटे हैं अरिक और अविव।
अर्जुन रामपाल का कहना है कि भले ही उन्होंने ऑफिशियली शादी न की हो मगर वो मन में एक दूसरे को पति-पत्नी मान चुके हैं। बात करें उनकी पहली शादी को तो उन्होंने मेहर जेसिया (Mehr Jesia) से 1998 में शादी की थी। इस शादी से इनकी दो बेटियां हैं माहिका और माहिरा।
अर्जुन रामपाल और मेहर का तलाक हो चुका है। एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रिलेशनशिप में होते हुए चीटिंग करने पर अपने विचार शेयर किए थे और इसे एक लत बताया था। साथ ही उन्होंने एक समय पर एक ही पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में रहने की वकालत भी की।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन रामपाल को आखिरी बार ‘क्रैक’ में देखा गया था। इसे बॉक्स ऑफिस पर कुछ अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। ये बहुत जल्द ‘हाउसफुल-5’ (Housefull 5) में अक्षय कुमार के साथ काम करते दिखाई देंगे।
Published on:
03 Aug 2024 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
