
Malaika Arora Post: अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका का एक मिस्ट्री मैन के साथ वीडियो सामने आया है। इसके तुरंत बाद मलाइका अरोड़ा ने एक पोस्ट शेयर किया है। मलाइका के फैंस एक बार फिर अर्जुन कपूर और उन्हें साथ देखना चाहते हैं, पर अब दोनों का रिश्ता ठीक होना नामुमकिन है। मलाइका बीती रात एक मिस्ट्री मैन के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुई थीं। इसके बाद अर्जुन कपूर के फैंस ने उन्हें ट्रोल भी किया। वहीं, कई यूजर्स का कहना कि मलाइका की जिंदगी में नया प्यार आ गया है। अब इन्हीं खबरों के बीच मलाइका ने जो पोस्ट में कहा है वह काफी हैरान करने वाला है।
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अपनी फोटो से लेकर अपने दिल के जज्बात भी इंस्टा स्टोरी पर डालती रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया। उसमें उन्होंने खुद को कंट्रोल में रखने की बात की। उन्होंने लिखा, "आप कंट्रोल में हैं। अपने सोमवार को कभी भी उन्मादी यानी एक पागल करने वाला दिन न होने दें।” अब मलाइका के इस पोस्ट से फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि वह अपने नए रिश्ते की बात कर रही हैं। वह अर्जुन की वजह से अपने किसी भी रिश्ते या किसी भी दिन को खराब नहीं करना चाहती। फैंस इस पूरे पोस्ट पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “मलाइका तुम काफी अलग हो, अपनी बात अपने तरीके से बोल देती हो।” दूसरे यूजर ने लिखा, “अब मलाइका की जिंदगी में अर्जुन की कोई जगह नहीं है।” तीसरे यूजर ने लिखा, “मलाइका और अर्जुन का रिश्ता अब दम तोड़ चुका है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मलाइका तुम हमेशा ऐसे ही फिट और अपनी बात समझदारी से करने वाली बनना।”