बॉलीवुड

अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा

Malaika Arora Pregnancy Rumours: इंटरनेट पर आज सुबह से पहले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के माता-पिता बनने की खबर चल रही है। ऐसे में इस बात को लेकर मलाइका अरोड़ा ने एक बहुत बड़ा खुलासा किया है, जिसे सुनकर आपको पूरी सच्चाई का पता चल जाएगा।

2 min read
Malaika Arora Pregnancy Rumours

Malaika Arora and Arjun Kapoor Controversy: मलाइका अरोड़ा अपने अपकमिंग प्रॉजेक्ट्स को लेकर, तो कभी अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पैपराजी के सामने दोनों अक्सर फोटो क्लिक कराते नजर आ ही जाते हैं। मलाइका अरोड़ा ने 2017 में एक्टर अरबाज खान से तलाक ले लिया था और काफी समय से मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ पार्टी और इवेंट में हाथों में हाथ डाले नजर आ ही जाते हैं। इन दोनों ने सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। मलाइका और अर्जुन के इस रिश्ते को उनके फैंस के साथ ही उनके परिवार और बाकी रिश्तेदारों ने भी स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा इन दोनों के रिश्ते को उनके सभी दोस्तों ने भी एक्सेप्ट कर लिया है। इस बीच, यह खबर सामने आई है कि मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। यह खबर सुबह से ही इंटरनेट पर ताबातोड़ चल रही है। इन सभी अफवाहों के बीच मलाइका ने खुद इन खबरों को झूठा बताया है। इसके अलावा मलाइका के परिवार के एक सदस्य ने कहा है कि यह खबर बिल्कुल भी सही नहीं है और ये सिर्फ अफवाहें हैं, ऐसा कुछ भी नहीं है।


क्या है पूरी सच्चाई

मलाइका ने खुद शेयर किया है कि महिलाओं को तब भी नीचे देखा जाता है जब वे तलाकशुदा होती हैं। इसके अलावा आज की दुनिया में महिलाओं को खड़े होने और अपने मन और दिल की बात कहने में सक्षम होना चाहिए।

मलाइका का क्या है

मलाइका ने कहा कि आज के दिन और उम्र में, तलाकशुदा महिलाओं, एकल माता-पिता, सभी को वास्तव में नीचे देखा जाता है और यह वास्तव में बहुत अधिक नहीं है... आप जानते हैं, कब मैं कहती हूं कि हेय दृष्टि से देखने पर हमेशा बहुत आलोचना होती है। कोई न कोई किसी न किसी तरह की टिप्पणी करता रहता है और मुझे लगता है कि हमें इसे बदलने की जरूरत है।’

गॉर्जियस मलाइका अरोड़ा अपने अपकमिंग रियलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका के साथ डिजिटल शुरुआत के लिए तैयार है। फैंस भी मलाइका के इस शो देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Updated on:
30 Nov 2022 09:11 pm
Published on:
30 Nov 2022 09:09 pm
Also Read
View All