बॉलीवुड

अरबाज से तलाक, अर्जुन से ब्रेकअप! Malaika Arora दूसरी शादी करने को हैं तैयार, बोलीं- मैं रोमांटिक हूं…

Malaika Arora Reaction On Marriage: फिल्म इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस जिसने अपनी 19 साल की शादी को पल भर में खत्म कर दिया था। अब वह एक बार फिर शादी के लिए तैयार हैं। आइये जानते हैं कौन है ये...
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2025, 12:32 PM IST
Malaika Arora ready for second marriage
मलाइका अरोड़ा के इंस्टाग्राम से ली गई तस्वीर

Malaika Arora Reaction On Marriage: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जिनकी हम बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा हैं। जी हां! मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अरबाज खान से तलाक और अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद शादी करने को तैयार है। ये उन्होंने खुद हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है। साथ ही उन्होंने शादी और उम्र को लेकर भी लड़कियों को एक खास सलाह दी हैं।

मलाइका अरोड़ा एक बार फिर शादी को है तैयार (Malaika Arora Reaction On Marriage and Divorce)

मलाइका अरोड़ा ने पिंकविला को एक इंटरव्यू दिया है। उन्होंने इस दौरान अपनी लव लाइफ को लेकर और अपने अतीत को लेकर खुलकर बात की है। मलाइका अरोड़ा से जब उनकी शादी और तलाक पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं अपनी शादी को हमेशा प्यार करूंगी, लेकिन जब मैंने तलाक का फैसला किया तो हर किसी ने मुझपर उंगलियां उठाई। लेकिन आज मैं हैप्पी प्लेस मे हूं। जब मैंने अलग होने का फैसला किया, तो मुझे ही मतलबी कहा गया और कहा गया कि मैं कैसे खुद को पहले रख सकती हूं, लेकिन मैंने पहले अपने बारे में सोचा और फिर तलाक लिया। आज मैं कह सकती हूं कि मैं पहले से ज्यादा खुश हूं।”

मलाइका ने की तलाक को लेकर बात

मलाइका अरोड़ा से आगे पूछा गया कि अगर उन्हें आज की लड़कियों को कोई सलाह देनी हो तो वह क्यो होगी? एक्ट्रेस ने कहा, "जल्दी शादी मत करो। पहले खुद को समझो और कुछ करो। अपनी जिंदगी को एंजॉय करो। जब सारी चीजें समझ आ जाएं, तब शादी का फैसला करो।” आगे मलाइका से पूछा गया कि क्या वह दोबारा शादी को लेकर तैयाह हैं, तो उन्होंने कहा हां, मैं एक बार फिर शादी को लेकर तैयार हूं।”

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हो चुका है ब्रेकअप (Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup)

मलाइका ने आगे कहा कि मैं काफी रोमांटिक हूं और नेवर से नेवर। अब मलाइका ने अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के बाद ये साफ कर दिया है कि वह दूसरी शादी करने को तैयार है। वहीं, मलाइका और अर्जुन के फैंस के दिल इस खबर से टूट सकते हैं। क्योंकि सोशल मीडिया पर कई ऐसे लोग है जो चाहते थे कि दोनों एक बार फिर साथ आ जाएं और वह अक्सर कपल के पोस्ट पर कमेंट भी करते आए हैं।

Updated on:
16 Aug 2025, 12:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मैं उस हादसे में मरने वाली सबसे पहली होती’, भगवान कृष्ण को याद करके भावुक हुईं अभिनेत्री काजल अग्रवाल, ‘इंडियन 2’ के क्रेन हादसे पर किया खुलासा

करण जौहर के इंटीमेसी वाले सवाल पर क्या बोल गए अक्षय कुमार? हंसकर लोट-पोट हुए रवि किशन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन, राम-लक्ष्मण के लुक्स और किरदारों को लेकर VHP ने की बैन की मांग

सलमान की ‘मातृभूमि’ से टक्कर के बीच श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- फिल्म अच्छी लग रही है

“शरद कपूर को कर रही हैं इस्तेमाल”, हेमा चौधरी पर लगे आरोपों पर भड़की दोस्त आंचल, NGO आग की बताई सच्चाई