मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने और अर्जुन कपूर को लेकर कई सारें खुलासे किए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने बताया की वह अर्जुन के साथ अपने ऱिश्ते को किस तरीके से देखती हैं। चलिए जानते हैं मलाइका अरोड़ा ने क्या कहा हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। लेकिन दोनो ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया। भले लंबे समय से दोनो के रिलेशनशिप की खबरें बाॅलीवुड में जोड़ो से चल रही हैं। लेकिन दोनो ने कभी खुल कर अपने रिलेशनशिप के बारें में बात नहीं की हैं। कुछ हफ्ते पहले मलाइका ने अर्जुन के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसका कैप्शन उन्होंने माइन लिखा। तभी से दोनों की सगाई और शादी की सुगबुगाहट है।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते के राज खोले हैं और बताया कि वह उनके साथ अपना फ्यूचर कैसे देखती हैं। मलाइका अरोड़ा ने इंटरव्यू के दौरान कहा है कि वह अपना पूरा जीवन अब अर्जुन कपूर के साथ व्यक्त करना चाहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने आगे यह भी कहा हैं कि वह और अर्जुन कपूर अपने आने वाले कल के लिए सोच रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा कि- वह अब आगे के फ्यूचर के बारें में सोच रही हैं। वह कहता हैं कि- वह अर्जुन कपूर के साथ प्रोटेक्टिव सिक्योर कॉन्फीडेंट महशूश करती हैं। हम अपने जीवन में खुश हैं और हर दिन रोमांस किया करते हैं। मैं अर्जुन कपूर के साथ ही अपना जीवन व्यतीत करना चाहती हूं। मैं और अर्जुन कपूर एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं।
आपको बता दे कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा का कार से एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद वह ट्रॉमा में चली गई थी। बता दे कि अभिनेत्री अब भी उस दुर्घटना को भुला नहीं पा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी चीज है, जिसे मैं याद नहीं रखना चाहती, लेकिन मैं इसे भुला भी नहीं सकती।