बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा से रेस्टोरेंट के अंदर हो गई थी बड़ी गलती, साझा किया किस्सा

कोरोनावायरस का डर लोगों में फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने कोरोना का जिक्र करते हुए एक ऐसी हैरान करने वाली बात बताई है जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। मलाइका ने बताया कि कोरोना के चलते कैेसे वो अपनी पैंट ऊपर चढ़ाना भूल गई थीं।
2 min read
• •
Updated: 25 Mar 2021, 1:11 PM IST
malaika_forgot_to_wear_pants.png
Malaika Arora

नई दिल्ली | कोरोनावायरस का खतरा एक बार फिर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड स्टार्स भी इससे अछूते नहीं हैं। पिछले दिनों कार्तिक आर्यन, तारा सुतारिया, सतिश कौशिक, मनोज बाजपेयी जैसे स्टार्स के बाद आमिर खान भी इसकी चपेट में आ गए हैं। यही कारण है कि स्टार्स ने अब फिर से सावधानी बरतना शुरू कर दिया है। हाल ही में फिटनेस फ्रीक मलाइका अरोड़ा ने इसी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने भले ही इसे मजाकिया अंदाज में बताया लेकिन मलाइका का खुलासा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मलाइका ने बताया कि कोरोनाकाल के दौरान एक बार वो कहीं बाथरूम से निकलते हुए अपनी पैंट चढ़ाना भूल गई थीं।

पैंट चढ़ाना भूली मलाइका अरोड़ा

दरअसल, मलाइका अरोड़ा वैसे तो अपने बोल्ड अंदाज से फैंस को हमेशा ही घायल करती रहती हैं। जिम के कपड़ों में मलाइका अक्सर ही हॉट लुक में दिखाई पड़ती हैं। अब मलाइका ने इसी हॉटनेस में एक और तड़का जोड़ा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक किस्सा फैंस के साथ साझा किया है। मलाइका ने बताया कि कोरोना के डर ने हमें पागल कर दिया है। एक बार मैं रेस्टोरेटं के बाथरूम में गई थी। जहां मैंने दरवाजा भी अपनी कोहनी से खोला था। टॉयलेट सीट को मैंने पैर से उठाया था। टिश्यू की मदद से मैंने पानी का इस्तेमाल किया, हाथ धुले और फिर कोहनी से ही बाथरूम का दरवाजा बंद भी किया। जब मैं अपनी टेबल पर पहुंची तो मुझे एहसास हुआ कि मैं अपनी पैंट चढ़ाना तो भूल ही गई हूं।

मेहमानों के आने पर मलाइका का रिएक्शन

इसके अलावा मलाइका ने एक और स्टोरी साझा की है जिसमें उन्होंने कोरोना वैक्सीन का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि पहले जब उनके घर मेहमान आते थे तो वो कहती थी कि हमारे कुत्ते को वैक्सीन लगी हुई है। अब मेहमान आते हैं तो कहती हूं कि डरो मत, हम दोनों को वैक्सीन लग चुकी है।

कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं मलाइका

मलाइका की इन दोनों ही स्टोरीज को खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि पिछले साल मलाइका अरोड़ा कोरोना की चपेट में आ गई थीं। उनके साथ अर्जुन कपूर भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। हाल ही में मलाइका बहन अमृता अरोड़ा की पार्टी में ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दी थी।

Published on: