Malaika Arora Instagram: मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट पोस्ट फिर सुर्खियां बटोर रहा है। उन्होंने अर्जुन से ब्रेकअप के बाद कुछ ऐसा लिखा जिससे फैंस भी दंग रह गए हैं।
Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता खत्म हो चुका है। दोनों हमेशा के लिए अलग हो चुके हैं, लेकिन आज भी दोनों अपने 5 साल के प्यार को खोने और रिश्ता टूटने के दर्द से उभर नहीं पाए हैं। मलाइका हो या अर्जुन दोनों आज भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसे पोस्ट करते हैं कि उनकी दिल कि बातें जो वह मुंह पर नहीं आने देते वह पोस्ट में लिख देते हैं। इस बार भी मलाइका ने कुछ ऐसा ही पोस्ट शेयर किया है। जिसे उनके फैंस सीधे अर्जुन कपूर से जोड़ रहे हैं। मलाइका ने बताया है कि प्यार जिंदगी में कितना जरूर है। उन्होंने जो लिखा उसे पढ़कर सोशल मीडिया पर खलबली मची हुई है। फैंस एक बार फिर मलाइका और अर्जुन को साथ में देखना चाहते हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों ब्रेकअप के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं,लेकिन 5 साल तक दोनों साथ में थे और अचानक अलग हो गए। कहा जाता है कि 5 साल हो या 5 दिन, सच्चा प्यार कभी खत्म नहीं होता। अर्जुन और मलाइका के साथ भी कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है। मलाइका ने पोस्ट में अपने दिल और प्यार की सच्चाई लिखी है। उन्होंने लिखा है, “प्रेम और सहानुभूति आवश्यकताएं हैं, लग्जरी नहीं। इनके बिना मानवता जीवित नहीं रह सकती।” अब ऐसे में अर्जुन और मलाइका के फैंस का कहना है कि मलाइका आज भी प्यार की बातें और उसकी विशेषताएं बताती नजर आती हैं, जिससे पता चलता है कि अर्जुन उनके लिए कितने महत्वपूर्ण थे।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “मलाइका आपके पोस्ट और उसकी लाइन्स शानदार होती हैं।” दूसरे ने लिखा, “मलाइका आपके दिल में जो भी है वह अर्जुन को साफ बता दीजिए।” तीसरे ने लिखा, “मलाइका आप और अर्जुन फिर से साथ आ जाइए।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मलाइका और अर्जुन के बीच उम्र का फासला ज्यादा था शायद यही वजह होगी अलग होने की।”