18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhurandhar 2 Review: बदले की आग में जला जसकीरत उर्फ ‘हमजा’, यहां पढ़ें रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का रिव्यू

Dhurandhar 2 Movie Review: रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' ने अब सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म देखने से पहले जरूर पढ़ें रिव्यू।

2 min read
Google source verification
Dhurandhar 2 Movie Review

Dhurandhar 2 Movie Review in Hindi (सोर्स- एक्स)

Dhurandhar 2 Movie Review: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म में इस बार एक्शन सीन की भरमार है। पहली फिल्म में 'हमजा' के किरदार में नजर आए रणवीर इस बार जसकीरत की कहानी सुनाते हुए नजर आ रहे हैं। जसकीरत के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ कि उसे जेल जाना पड़ा। उनके अतीत को लेकर फिल्म में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट दिखाए गए हैं। चलिए बात करते हैं सबसे पहले फिल्म की कहानी की।

फिल्म की कहानी (Dhurandhar 2 Movie Review)

फिल्म में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आ रहे हैं और शुरुआत से ही स्क्रीन पर उनका दबदबा देखने को मिलता है। उनके किरदार की बैकस्टोरी में दर्द, अन्याय और बदले की आग को जिस तरह से दिखाया गया है, वो दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहता है। एक आम इंसान से खतरनाक बदला लेने वाले व्यक्ति तक का उनका सफर काफी प्रभावशाली दिखाया गया है।

फिल्म की बड़ी स्टार कास्ट (Dhurandhar 2 Movie Review)

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी मल्टीस्टार कास्ट है। संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार फिल्म को और मजबूती देते हैं। हर किरदार की अपनी अहम भूमिका है, जो कहानी को आगे बढ़ाने में मदद करती है। हालांकि इस बार लोगों ने अक्षय खन्ना के किरदार 'रहमान डकैत' को काफी मिस किया। इस पार्ट में वो नजर नहीं आए।

फिल्म में दमदार एक्शन

डायरेक्टर आदित्य धर ने फिल्म को बड़े स्तर पर पेश किया है। एक्शन सीक्वेंस, बैकग्राउंड स्कोर और सिनेमैटोग्राफी दर्शकों को हॉलीवुड लेवल का अनुभव देने की कोशिश करते हैं। खासकर जेल और गैंगस्टर बैकग्राउंड से जुड़े सीन काफी प्रभावी नजर आते हैं।

एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ कमाई

फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। दुनिया भर में एडवांस बुकिंग के जरिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेना इस बात का संकेत है कि दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त दीवानगी है। दिल्ली-एनसीआर जैसे शहरों में टिकट की कीमतें 300 से लेकर 2400 रुपये तक पहुंच गई हैं, फिर भी शो हाउसफुल जा रहे हैं।

प्रीव्यू शोज में जबरदस्त रिस्पॉन्स

18 मार्च को शुरू हुए पेड प्रिव्यू शोज में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। कई जगहों पर देर रात और आधी रात के शोज भी पूरी तरह भरे हुए नजर आए। हालांकि, साउथ के कुछ हिस्सों में शोज रद्द होने की खबर ने मेकर्स को थोड़ा झटका जरूर दिया है।

क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी फिल्म?

फिल्म का पहला पार्ट पहले ही 1400 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन कर चुका है, जिससे यह उम्मीद और भी बढ़ गई है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भी बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। अब सभी की नजर 19 मार्च की ऑफिशियल रिलीज पर टिकी है, जब फिल्म की असली परीक्षा होगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग