18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

री-रिलीज होगा नोरा फतेही का विवादित गाना, सिंगर ने माफी मांगते हुए दिया बड़ा अपडेट

Nora Fatehi Vulgar Song Sarke Chunar Controversy: नोरा फतेही के विवादित गाने को लेकर अब गायिका ने माफी मांग ली है। सरकी चुनर तेरी गाने पर क्या कुछ कहा है सिंगर मंगली ने, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Nora Fatehi Vulgar Song Sarke Chunar Controversy

Nora Fatehi Vulgar Song Sarke Chunar Controversy (सोर्स- एक्स)

Nora Fatehi Vulgar Song Sarke Chunar Controversy: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों गानों के कंटेंट को लेकर बहस तेज होती जा रही है। इसी बीच फिल्म KD: The Devil का चर्चित गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवादों के घेरे में आ गया है। गाने के बोल और उसके प्रस्तुतिकरण को लेकर उठे विरोध के बाद अब सिंगर मंगली ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगते हुए बड़ा कदम उठाया है।

सोशल मीडिया पर दी सफाई (Nora Fatehi Vulgar Song Sarke Chunar Controversy)

लगातार बढ़ते विरोध के बीच मंगली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट साझा किया। उन्होंने लिखा कि यह गाना अनजाने में लोगों की भावनाओं को आहत कर बैठा, जिसके लिए वह दिल से माफी चाहती हैं। उन्होंने साफ किया कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

सिंगर ने यह भी जानकारी दी कि विवाद को देखते हुए गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है और अब इसके संशोधित संस्करण को रिलीज किया जाएगा।

‘रिवाइज्ड’ वर्जन जल्द होगा रिलीज (Nora Fatehi Vulgar Song Sarke Chunar Controversy)

मंगली ने अपनी पोस्ट में कहा कि गाने के बोलों में बदलाव कर दिया गया है और नया वर्जन जल्द ही दर्शकों के सामने आएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा नहीं बनने दी जाएगी। इस गाने में बॉलीवुड स्टार संजय दत्त और डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही भी नजर आए थे, जिसकी वजह से ये प्रोजेक्ट और ज्यादा चर्चा में आ गया।

विवाद की जड़ क्या है? (Nora Fatehi Vulgar Song Sarke Chunar Controversy)

दरअसल, यह गाना मूल रूप से कन्नड़ भाषा में ‘सरसे निन्ना’ नाम से रिलीज हुआ था, जिसे बाद में हिंदी में ‘सरके चुनर’ के रूप में पेश किया गया। हिंदी वर्जन के बोल और उसके दृश्यांकन को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई और इसे आपत्तिजनक बताया।

जैसे ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, कई दर्शकों, संगठनों और राजनेताओं ने इसके खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ा कि मेकर्स को इसे हटाने का फैसला लेना पड़ा।

नोरा फतेही ने भी रखी अपनी बात

इस पूरे विवाद में नोरा फतेही ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें इस हिंदी गाने के बारे में पहले से जानकारी नहीं थी और उनकी इमेज का इस्तेमाल बिना अनुमति किया गया नोरा ने यह भी आरोप लगाया कि गाने के प्रमोशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर उनकी तस्वीरें बनाई गईं, जिससे उन्हें आपत्ति है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग