18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर 2’ रिलीज होते ही आदित्य धर को मांगनी पड़ी माफी, दर्शकों से बोले डायरेक्टर- माफ कर दीजिए

Aditya Dhar Apologizes Amid Dhurandhar 2 Released: यहां सिनेमाघरों में धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू रिलीज हुए तो वहां फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने दर्शकों से माफी मांगी। आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Aditya Dhar Apologizes Amid Dhurandhar 2 Released

Aditya Dhar Apologizes Amid Dhurandhar 2 Released (सोर्स- एक्स)

Aditya Dhar Apology Amid Dhurandhar 2 Released: बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के पेड प्रिव्यू ने 18 मार्च को दस्तक दे दी है, जिसके बाद अब फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि फिल्म के रिलीज होते ही डायरेक्टर आदित्य धर को आखिर क्यों माफी मांगनी पड़ी, चलिए जानते हैं।

साउथ के पेड प्रिव्यू हुए रद्द (Aditya Dhar Apology Amid Dhurandhar 2 Released)

लेकिन इस बार वजह फिल्म का एक्शन या स्टार कास्ट नहीं बल्कि अचानक रद्द हुए शोज हैं। 18 मार्च को रखे गए पेड प्रिव्यू के दौरान साउथ भारत के कई हिस्सों में फिल्म के तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ वर्जन के शोज आखिरी वक्त पर कैंसिल कर दिए गए, जिससे फैंस में नाराजगी देखने को मिली।

अचानक रद्द हुए शोज से फैंस निराश (Aditya Dhar Apology Amid Dhurandhar 2 Released)

फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह था और बड़ी संख्या में दर्शकों ने एडवांस बुकिंग कर रखी थी। लेकिन जैसे ही सिनेमाघरों में पहुंचने का समय आया, कई जगहों पर शो रद्द होने की खबर सामने आई। खासकर साउथ इंडस्ट्री के दर्शक, जो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उन्हें काफी निराशा हाथ लगी।

आदित्य धर ने मांगी सार्वजनिक माफी

इस पूरे मामले पर फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि फिल्म उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक सपना है, जिसे वे हर भाषा के दर्शकों के साथ एक साथ साझा करना चाहते थे। उन्होंने माना कि तकनीकी दिक्कतों के चलते ऐसा हुआ और इसके लिए उन्होंने फैंस से दिल से खेद जताया।

कब देख पाएंगे अलग-अलग भाषाओं में फिल्म?

आदित्य धर ने अपने बयान में यह भी साफ किया कि हिंदी वर्जन के शोज तय समय के अनुसार चल रहे हैं। वहीं तमिल और तेलुगु भाषा के शोज में देरी हुई है, जिन्हें अब शाम के बाद शुरू किया जाएगा।

मलयालम और कन्नड़ दर्शकों के लिए उन्होंने बताया कि इन भाषाओं में फिल्म के शोज अगले दिन सुबह से शुरू होंगे। इस अपडेट के बाद कुछ फैंस को राहत जरूर मिली है, लेकिन शुरुआती निराशा अब भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

टिकट लेने वालों के लिए खास विकल्प

निर्देशक ने उन दर्शकों के लिए भी विकल्प दिया है, जिन्होंने पहले से टिकट बुक कर रखी थी लेकिन शो रद्द होने की वजह से फिल्म नहीं देख पाए। ऐसे दर्शक चाहें तो रिफंड ले सकते हैं या फिर हिंदी वर्जन को सबटाइटल्स के साथ देख सकते हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा

जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। कई यूजर्स ने लिखा कि उन्हें हिंदी शोज में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ फैंस ने मेकर्स से अनुरोध किया कि फिल्म का पूरा अनकट वर्जन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाए।

19 मार्च को होगी असली परीक्षा

फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है। हालांकि प्रीव्यू शोज में आई इस तकनीकी समस्या ने मेकर्स के लिए थोड़ी परेशानी जरूर खड़ी कर दी है, लेकिन अब सभी की नजर फिल्म की ऑफिशियल रिलीज पर टिकी है।

रणवीर सिंह और संजय दत्त जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगी। अब देखना होगा कि शुरुआती विवाद का असर फिल्म की कमाई पर पड़ता है या नहीं।