
‘धुरंधर 2 में पीएम मोदी के भाषणों ने मचाया धमाल। (फोटो सोर्स: @PicxelPrakash)
PM Modi Speech in Dhurandhar 2: आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ आखिर कार रिलीज हो गई है। फिल्म के पेड प्रीव्यू के बाद से ही दर्शकों के बीच खासकर दो सीन्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झलक दिखाई गई है। सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि थियेटर में उनके भाषणों पर रणवीर सिंह से भी ज्यादा तालियां मिल रही है।
दरअसल, फिल्म में एक सीन में 2014 में लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद उनके द्वारा दिए गए भाषण का एक हिस्सा दिखाया गया है। इस सीन को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स ने इस सीन को “मोदी जी का डेब्यू” तक बता दिया, जबकि कई दर्शकों ने कहा कि इस सीन ने उनकी 2014 की यादें ताजा क्र दीं। वहीं, कुछ यूजर्स ने सवाल भी उठाया कि क्या ऐसे इस्तेमाल के लिए क्रेडिट दिया जाना चाहिए था।
'धुरंधर: द रिवेंज' के दूसरे सीन में पीएम मोदी 2016 के उनके नोटबंदी भाषण के साथ नजर आते हैं। फिल्म में टेलीविजन स्क्रीन पर उस ऐतिहासिक क्षण को दिखाया गया है, जिसमें नोटों को अमान्य घोषित किया गया था। इस सीन को देखकर दर्शकों की 10 साल पहले की यादें ताजा हो गईं। फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी रिएक्शंस शेयर करना शुरू कर दिया है। साथ ही यूजर्स फिल्म में इस सीन को शामिल करने के पीछे की वजह पर भी चर्चा कर रहे हैं।
सिनेमाघरों में पीएम मोदी के लिए लोगों की जोरदार तालियां सुनकर एक यूजर ने ट्वीट किया, "यार, लोग धुरंधर में रणवीर सिंह से भी ज्यादा मोदी के लिए तालियां बजा रहे हैं।" एक यूजर ने कमेंट किया, "मोदी जी ने धुरंधर: द रिवेंज में कैमियो किया है। आप इसके लिए तैयार नहीं हैं।
'धुरंधर 2' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषणों को दिखाने का इसलिए जरुरी था क्योंकि 2014 की ऐतिहासिक जीत और 2016 की नोटबंदी के ये सीन उस समय के राजनीतिक बदलाव और आशावादी माहौल को दर्शा रहे हैं, जो फिल्म को असल घटनाओं से जोड़ता है। कुल मिलाकर, ये कहना गलत नहीं होगा कि ‘धुरंधर 2’ में वास्तविक घटनाओं को शामिल करने का यह तरीका सिनेप्रेमियों का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा रहा है।
'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले, निर्देशक आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों से फिल्म के बारे में कोई भी जानकारी लीक न करने की अपील की। उन्होंने लिखा, "हमने धुरंधर: द रिवेंज में अपना दिल लगा दिया है ताकि आप हर मोड़, हर भावना को ठीक उसी तरह महसूस कर सकें जैसा कि इसे महसूस किया जाना चाहिए।" आदित्य ने जोर देकर कहा कि फिल्म को सिनेमाघर में, अंधेरे में, दोस्तों, परिवार और यहां तक कि अजनबियों के साथ देखना चाहिए। उन्होंने प्रशंसकों और फॉलोअर्स से आगे अपील की, "फिल्मों को इसी तरह देखना चाहिए। किसी के फोन पर धुंधली तस्वीर में नहीं।"
देश के अलग-अलग हिस्सों में 'धुरंधर 2' के गैर-हिंदी संस्करणों की रिलीज में देरी के बीच, आदित्य धर ने अपने फैंस से माफी मांगते हुए एक पोस्ट भी शेयर की। उन्होंने बताया कि जिन दर्शकों के शो रद्द हो गए हैं, उनके पास या तो रिफंड लेने या फिल्म के हिंदी वर्जन को सबटाइटल के साथ देखने का ऑप्शन होगा।
Updated on:
19 Mar 2026 12:26 am
Published on:
19 Mar 2026 12:25 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
