बॉलीवुड

४७ साल की मलाइका अरोड़ा ने डीप नेक टॉप में दिए बोल्ड पोज़, हॉट तस्वीरें हुईं वायरल

मलाइका अक्सर अपने बोल्ड लुक के कारण लाइमलाइट बटोरती हैं। उन्हें बॉलीवुड पार्टीज में ग्लैमरस लुक के कारण काफी तारीफ भी मिलती है। अब एक बार फिर मलाइका की बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2021, 6:16 PM IST
malaika.jpg
malaika arora

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह इंडस्ट्री की उन खूबसूरत अभिनेत्रियों में एक हैं जो अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। उनकी फिटनेस को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। अपने फैशन सेंस से वह आज की हीरोइनों को टक्कर देती नजर आती हैं। मलाइका अक्सर अपने बोल्ड लुक के कारण लाइमलाइट बटोरती हैं। उन्हें बॉलीवुड पार्टीज में ग्लैमरस लुक के कारण काफी तारीफ भी मिलती है। अब एक बार फिर मलाइका की बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं।

मलाइका ने शेयर की ग्लैमरस फोटो

दरअसल, मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब मलाइका ने अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में मलाइका का हर बार की तरह स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस ने पर्पल कलर के ऑफ़ शोल्डर टॉप और मैचिंग बॉटम पहना हुआ है। इस ड्रेस में वह बेहद हॉट लग रही हैं।

मलाइका ने दिए बोल्ड पोज़

अपनी ड्रेस की साथ मलाइका ने गोल्डन कलर का नेकलेस कैरी किया हुआ है, जो उनके लुक को पूरा कर रहा है। फोटोशूट में देखा जा सकता है कि उनकी हर अदा कातिलाना है। कैमरे के सामने उन्होंने एक से बढ़कर एक जबरदस्त पोज़ दिए हैं।

फैंस ने की मलाइका की तारीफ

मलाइका अरोड़ा की इन तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर जमकर तारीफ कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका इन दिनों एमटीवी के रियलिटी शो सुपरमॉडल ऑफ़ द ईयर में बतौर जज के रूप में नजर आ रही हैं। इस शो में भी वह रोजाना अपने बोल्ड लुक से लोगों के होश उड़ा देती हैं। बता दें कि मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा बटोरती हैं। वह काफी वक्त से एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। दोनों के बीच उम्र में तकरीबन १० साल का फासला है। लेकिन उम्र दोनों के रिश्ते के बीच कभी नहीं आई। सोशल मीडिया पर भी दोनों अक्सर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं।

Published on: