बॉलीवुड

#MeToo बॉलीवुड में यौन शोषण पर सलमान खान की भाभी रहीं मलाइका का चौंकाने वाला बयान

अभियान को सफल करने के लिए मानसिकता में बदलाव की जरूरत है

2 min read
Oct 31, 2018
malaika arora

भारत में मीटू मूवमेंट का आगाज हो चुका है और यौन उत्पीडन को झेल चुकीं कई महिलाओं ने इस बारे में खुलकर बोला है। इस अभियान ने सभी के लिए कार्यस्थल पर एक सुरक्षित माहौल प्रदान करने जैसे मुद्दे पर बहस को शुरू कर दिया है, लेकिन अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का मानना है कि फिलहाल इस बारे में वास्तव में बदलाव आने के बजाय इसे लेकर शोरशराबा ज्यादा है।

बदलाव की अपेक्षा शोरशराबा ज्यादा:
मलाइका ने एक इंटरव्यू में भारत में मीटू मूवमेंट पर हो रही चर्चा व इससे आए बदलाव के बारे में कहा,'मुझे ज्यादा बदलाव नजर नहीं आ रहा है। मैं लोगों की बातों को सुन रही हूं। मुझे लगता है कि बदलाव की अपेक्षा इसे लेकर शोरशराबा कहीं ज्यादा है।'

ये भी पढ़ें

दादी के अंतिम संस्कार में हंसती नजर आईं अर्जुन रामपाल की बेटियां, लोगों ने ऐसे की खिंचाई

मानसिकता में बदलाव की जरूरत:
हालांकि, मलाइका का कहना है कि इस अभियान को फिलहाल अभी बहुत दूर जाना है।
एक बेटे की मां मलाइका ने कहा, 'अगर हम मनोरंजन उद्योग की बात कर रहे हैं तो बहुत कुछ होता दिखाई दे रहा है। लोग इस बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन, वास्तविक बदलाव के लिए या लोगों द्वारा आगे आकर इस बारे में कुछ करने और अभियान को सफल करने के लिए मानसिकता में बदलाव की जरूरत है और यह बदलाव रातोरात नहीं आ सकता।'

यहां से शुरू हुआ बॉलीवुड में मीटू मूवमेंट:
हॉलीवुड में मीटू मूवमेंट का जबरदस्त असर दिखने के बाद तनुश्री दत्ता द्वारा अभिनेता नाना पाटेकर पर फिल्म 'हॉर्न ओके' की शूटिंग के दौरान छेडख़ानी करने का आरोप लगाने के बाद बॉलीवुड में भी इस मूवमेंट ने जोर पकड़ा और कई महिलओं ने अपनी दास्तां बयां की। कई बड़े नामों जैसे विकास बहल, चेतन भगत, गुरसिमरन खंबा, कैलाश खेर, रजत कपूर, आलोक नाथ, अनु मलिक और साजिद खान पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगे।

ये भी पढ़ें

इस अभिनेत्री का दुख: फिल्मों में कोई समलैंगिक कलाकार ना होना दुर्भाग्यपूर्ण

Published on:
31 Oct 2018 12:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर