6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

11 साल बाद फिल्मों में वापसी करेंगी बिपाशा बसु, कमबैक करने पर दिया ये बयान

Bipasha Basu Comeback In Bollywood: बॉलीवुड की बंगाली बाला कही जाने वालीं बिपाशा बसु अब फिल्मों में 11 साल के बाद वापसी करने के लिए एकदम तैयार हैं।

2 min read
Google source verification
Bipasha Basu Comeback In Bollywood

Bipasha Basu Comeback In Bollywood (सोर्स- एक्स)

Bipasha Basu Comeback In Bollywood: बॉलीवुड की ग्लैमरस और दमदार अदाकारा बिपाशा बसु एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाए रखने के बाद अब उन्होंने अपने फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। हाल ही में उन्होंने एक फैशन इवेंट में शिरकत करते हुए साफ संकेत दिया कि वह जल्द ही फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। करीब 11 साल बाद उनका यह कमबैक बॉलीवुड प्रेमियों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं माना जा रहा।

कमबैक पर बिपाशा बसु ने क्या कहा? (Bipasha Basu Comeback In Bollywood)

बिपाशा बसु ने रैंप पर वॉक करने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने फैंस को बताया कि वो जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि मैं फिल्मों में काम करने के लिए एकदम तैयार हूं अब। साथ ही उन्होंने शादी और गृहस्त जीवन के बारे में बात करते हुए बताया कि ये वक्त भी उनके लिए काफी खास रहा है। उन्होंने अपने मातृत्व और शादीशुदा जिंदगी को काफी एन्जॉय किया और अब अपने फैंस के लिए वो वापसी करने के एकदम तैयार हैं।

बिपाशा ने सालों बाद किया रैंपवॉक

दरअसल, हाल ही में आयोजित बॉब्मे टाइम्स फैशन वीक के दौरान बिपाशा बसु ने डिजाइनर रोहित वर्मा के लिए शोस्टॉपर बनकर रैंप पर शानदार वापसी की। इस खास मौके पर उन्होंने बनारसी साड़ी पहनकर न सिर्फ पारंपरिक भारतीय शिल्पकला को सम्मान दिया बल्कि अपनी दमदार मौजूदगी से एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका स्टारडम आज भी बरकरार है।

करण सिंह ग्रोवर से की शादी (Bipasha Basu Comeback In Bollywood)

बता दें कि बिपाशा बसु ने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी के बाद अपने पारिवारिक जीवन पर ज्यादा ध्यान दिया। इसके बाद जब उनके घर बेटी देवी बासु सिंह ग्रोवर का जन्म हुआ, तो उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं और भी स्पष्ट कर लीं। इस दौरान उन्होंने फिल्मों से दूरी जरूर बनाई, लेकिन अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया के जरिए लगातार जुड़ी रहीं।

बिपाशा ने शूटिंग को लेकर भी दिया हिंट

दिलचस्प बात यह भी है कि बिपाशा बसु ने संकेत दिए हैं कि वो फिलहाल एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो अगले साल रिलीज हो सकता है। हालांकि उन्होंने फिल्म का नाम साझा नहीं किया, लेकिन उनके इस बयान से यह साफ हो गया है कि उनकी वापसी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।