बॉलीवुड

India’s best dancer: रियलिटी शो में मलाइका अरोड़ा की जगह रेमो डिसूजा, जानें क्या है मामला, start on…

India's best dancer : रियलिटी शो में मलाइका अरोड़ा की जगह रेमो डिसूजा, जानें क्या है मामला, start on...

less than 1 minute read
Jul 16, 2020
Malavika arora

टीवी पर मशहूर रियलिटी शो "India's best dancer" लॉकडाउन के बाद फिर से लौट रहा है।लेकिन शो में इस बार जज के रूप में टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की जगह निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा नजर आएंगे । हालांकि यह बदलाव सिर्फ इसी एपिसोड में नजर आएगा। इसके बाद फिर मलाइका जज के रूप में अपनी सीट पर दिखेंगी।

आपको बता दें कि पिछले सोमवार को जब शो की शूटिंग शुरू हुई तो जजों के पैनल में मलाइका अरोड़ा की जगह रेमो डिसूजा नजर आए। ऐसे में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। लोगों को लगने लगा कि मलाइका अब शो का हिस्सा नहीं रहेगी।

जानकारी के अनुसार शो की शूटिंग शुरू हो गई है। इसका पहला एपिसोड 18 जुलाई को दिखाया जाएगा ।शूटिंग के दौरान मलाइका किसी कारण से मौजूद नहीं हो पाई। इस कारण जज की पैनल में रेमो डिसूजा को शामिल किया गया था। फिलहाल कोरोना के कहर को देखते हुए कम से कम लोगों में शूटिंग की जा रही है। इस शो में दर्शकों की सीट भी खाली नजर आएगी। सिर्फ प्रतियोगी अपनी प्रस्तुति देते और जज उसका विश्लेषण करते नजर आएंगे।

Published on:
16 Jul 2020 04:59 pm
Also Read
View All