22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा को वीडियो कॉल से कराए लालबागचा राजा के दर्शन, लोगों ने उठाए सवाल

Parineeti Chopra troll: परिणीति चोपड़ा मशहूर 'लालबागचा राजा' पंडाल में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं थीं, इस दौरान उन्होंने अपने पति राघव चड्ढा को वीडियो कॉल के जरिए बप्पा के दर्शन कराए, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
3 min read
Google source verification
Parineeti Chopra troll husband Raghav video call shows Lalbaugcha Raja

परिणीति चोपड़ा ने पति राघव को लगाए लालबागचा राजा के दर्शन (Photo Source- Instagram/instantbollywood)

Parineeti Chopra Troll after Lalbaugcha Raja Darshan: मुंबई का मशहूर गणेश महोत्सव इस समय छाया हुआ है। 'लालबागचा राजा' के पंडाल में बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए आम जनता से लेकर बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा लगा हुआ है। बड़े-बड़े सितारे यहां पहुंचकर आशीर्वाद लेते हैं। वहीं, इसमें परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) भी शामिल हुईं। दिल्ली में समय बिताने के बाद एक्ट्रेस मुंबई लौटीं और सोमवार को लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं। दर्शन के दौरान परिणीति का पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को वीडियो कॉल के जरिए बप्पा के दर्शन कराना अब विवादों में घिर गया है। उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है।

परिणीति चोपड़ा ने किया पति राघव को वीडियो कॉल

लालबागचा राजा पंडाल से सामने आए वीडियो में परिणीति चोपड़ा गुलाबी रंग के वाइब्रेंट एथनिक आउटफिट और खूबसूरत झुमकों में नजर आ रही हैं। दर्शन के दौरान उन्होंने अपना फोन निकालकर पति राघव चड्ढा को वीडियो कॉल किया और बप्पा की भव्य मूर्ति दिखाई।

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई लोगों ने कमेंट करते हुए सवाल उठाया कि जहाँ आम श्रद्धालुओं को सेकंड भर भी रुकने नहीं दिया जाता और फोन का इस्तेमाल करने पर पाबंदी होती है, वहीं सेलिब्रिटी को वीडियो कॉल करने और आराम से पोज देने की छूट क्यों दी जा रही है? यूजर्स इसे 'वीआईपी कल्चर' का दोहरा रवैया करार दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों को गुस्सा

परिणीति चोपड़ा के वीडियो कॉल पर तंज कसते हुए एक यूजर ने लिखा, "पाखंड अपने चरम पर है। लालाबागचा राजा केवल एक सेलिब्रिटी के गणपति हो गए हैं। सामान्य लोगों के लिए नहीं।" एक और ने लिखा, "प्रभु के द्वार पर आने वाले आम लोगों को धक्का देने के बारे में क्या कहेंगे?" एक अन्य ने लिखा, "गदर का वीडियो कॉल चल रहा है।"

एक यूजर ने लिखा, "तुम लोगों को परिणीति दिख रही है। सेलेब्स आराम से वीडियो कॉल कर सकते हैं। उनको प्रसाद भी पोज देकर दे रहे हैं। वहीं, बगल में महिला बॉडीगार्ड आम जनता को धक्के मार रही है।" एक अन्य ने लिखा, "क्या यह कोई मजाक है? लाखों लोग कतार में खड़े हैं और यहां बकवास चल रहा है।"

शाहरुख खान और पृथ्वीराज सुकुमारन भी पहुँचे थे दर्शन करने

मुंबई का लालबागचा राजा पंडाल हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। इस बार भी कई सितारे बप्पा के दर पर नतमस्तक होने पहुँचे। परिणीति चोपड़ा से पहले सोमवार को ही बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी लालबागचा राजा में पूजा-अर्चना करते देखे गए थे।

'शैक: ट्रस्ट नो वन' से ओटीटी डेब्यू की तैयारी में परिणीति

विवादों के बीच परिणीति चोपड़ा का यह दौरा उनकी आने वाली वेब सीरीज के प्रमोशन से भी जुड़ा हुआ है। परिणीति बहुत जल्द थ्रिलर सीरीज 'शैक: ट्रस्ट नो वन' (Sheik: Trust No One) के साथ ओटीटी स्पेस में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

इस सीरीज को रेंसिल डी'सिल्वा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने तैयार किया है, जिसका निर्देशन भी रेंसिल डी'सिल्वा ने ही संभाला है। यह सीरीज 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। रिलीज से ठीक पहले बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुँचीं परिणीति अब अपने इस वीडियो कॉल वाले कदम की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग