बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा की लीक हुई व्हाट्सएप चैट, क्या बेटे अरहान ने बेच दी मां की महंगी चीजें?

Malaika Arora Son Secret Whatsapp Chat: मलाइका अरोड़ा की व्हाट्सअप चैट का एक स्क्रीनशॉट लीक हो रहा है। इस चैट में मलाइका अरोड़ा को उनको बेटे ने मदर्स डे विश किया है साथ ही उनकी कीमती चीजों को बेच देने की बात कही है। मां-बेटे का ये हैरान करने वाला चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 14 May 2024, 9:31 AM IST
Malaika arora son secret whatsapp chat leaked on social media
मलाइका अरोड़ा की बेटे अरहान के साथ व्हाट्सएप चैट लीक

Malaika Arora Son Secret Whatsapp Chat: मलाइका अरोड़ा को मदर्स डे पर उनके बेटे अरहान ने अनोखे तरीके से विश किया जिसकी व्हाट्सअप चैट लीक हो गई है। मलाइका और उनके बेटे अरहान की चैट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस चैट में एक्ट्रेस के बेटे अरहान ने उनकी कीमती चीजें और कपड़े बेच देने की बात लिखी है। आइए बताते हैं क्या है वायरल चैट की सच्चाई?

मलाइका अरोड़ा और अरहान की व्हाट्सअप चैट लीक (Malaika Arora Son Secret Whatsapp Chat)

अरहान खान ने अपने इंस्टग्राम के लेटेस्ट स्टोरी पर मां मलाइका के साथ हुई व्हाट्सअप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। इस स्क्रीनशॉट में मलाइका अरोड़ा और अरहान के बीच हैरान करने वाली चैट है। वायरल हो रहे चैट के स्क्रीनशॉट में बातचीत की शुरुआत अरहान द्वारा मलाइका को मदर्स डे की विश करने से हुई, जिसके जवाब में उन्होंने "धन्यवाद" के साथ सवाल किया, "क्या आप मुझे समझ पाए?"

बेटे अरहान ने मजाक में कहा, "मैंने आपके कपड़े बेच दिए," एक दिल का इमोजी जोड़कर और "लव यू" कहा। इस पर मलाइका ने जवाब दिया, "पैसे का इस्तेमाल मुझे कुछ दिलाने के लिए करो।" अरहान ने पलटवार करते हुए कहा, ''तुम्हारे कपड़े बेचकर जो पैसे मिले, उससे मैं तुम्हारे लिए कुछ खरीदूंगा।'' अरहान ने इस चैट को खत्म करते हुए कहा, "महान दिमाग एक जैसा सोचते हैं।"

मलाइका अरोड़ा-अरहान वर्कफ्रंट

मलाइका अरोड़ा को बीते दिनों ‘झलक दिखला जा 11’ को जज करते हुए देखा गया था। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पर जिम या योग करते हुए वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान का पॉडकास्ट डंब बिरयानी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

Updated on:
14 May 2024, 9:31 AM IST
Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा