बॉलीवुड

मल्लिका शेरावत ने 11 साल पहले कर दी थी Kamala Harris को लेकर भविष्यवाणी

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ( Mallika Sherawat ) का एक 11 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में मल्लिका ने भविष्यवाणी की थी कि कमला ( Kamala Harris ) अमरीका की राष्ट्रपति बन सकती हैं। इस ट्वीट में एक्ट्रेस ने लिखा था,'एक फैंसी कार्यक्रम में एक महिला के साथ मस्ती करना, जो अमेरिका की राष्ट्रपति हो सकती हैं। कमला हैरिस।'

2 min read
Nov 09, 2020
मल्लिका शेरावत ने 11 साल पहले कर दी थी Kamala Harris को लेकर भविष्यवाणी

मुंबई। अमरीका में हुए राष्ट्रपति चुनाव ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। इस चुनाव से साफ हो गया कि डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन राष्ट्रपति होंगे और उनकी सहयोग कमला हैरिस ( Kamala Harris ) उपराष्ट्रपति। दोनों की शानदार जीत पर दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं। बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। यहां से कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर भारतीय मूल की कमला और बाइडेन को दिल खोलकर शुभकामनाएं दी हैं। इसी बीच एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ( Mallika Sherawat ) का एक 11 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में मल्लिका ने भविष्यवाणी की थी कि कमला अमरीका की राष्ट्रपति बन सकती हैं।

2009 में किया था ट्वीट
मल्लिका ने साल 2009 में यह ट्वीट किया था। इस ट्वीट में एक्ट्रेस ने लिखा था,'एक फैंसी कार्यक्रम में एक महिला के साथ मस्ती करना, जो अमेरिका की राष्ट्रपति हो सकती हैं। कमला हैरिस।' मल्लिका ने अपने ट्वीट में कमला को अमरीका की भविष्य की राष्ट्रपति बनना कहा था। हालांकि वह राष्ट्रपति तो नहीं बनीं, लेकिन उप-राष्ट्रपति जरूर बन गईं।

वायरल ट्वीट पर आई प्रतिक्रिया
मल्लिका का जब ये पुराना ट्वीट वायरल हुआ तो फैंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दीं। अधिकतर लोगों ने एक्ट्रेस को जोफ्रा आर्चर कहना शुरू कर दिया। बता दें कि जोफ्रा ने भी कुछ इसी ही तरह की बात पहले ही बता दी थी। 6 साल पहले किए गए एक ट्वीट में जोफ्रा ने अपने ट्वीट में महज एक शब्द लिखा 'जो'। लोग इसे अब जो बाइडेन के बारे में लिखा हुआ बता रहे हैं और उनकी दूरदर्शिता की प्रशंसा कर रहे हैं।

शत्रुघन सिन्हा ने भी जोड़ा 'नाता'
कमला के भारतीय मूल का होने से उनके साथ नजदीकी संबंध होने के दावे भी सामने आने लगे हैं। कमला की जड़ें भारत से जुड़ी हुई हैं। अभिनेता और राजनेता शत्रुघन सिन्हा ने ट्वीट कर कहा है कि कमला उनके बड़े भाई की बेटी प्रीता से करीबी रूप से जुड़ी हुई है। अभिनेता से राजनेता बने सिन्‍हा ने कमला के साथ प्रीता की एक फोटो भी साझा की है।

Published on:
09 Nov 2020 06:02 pm
Also Read
View All
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, बनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, अब आमिर की ‘दंगल’ से सिर्फ इतने करोड़ पीछे

अमेरिका में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की मची धूम, 20 मिनट की क्लिप ने उड़ाया गर्दा, रिलीज से पहले ही ऑस्कर की भविष्यवाणी

नाबालिगों के शराब पीने की लत पर भड़कीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, बोलीं- बिना ID वेरिफिकेशन के ही मिलती है ड्रिंक

‘लोग मुझे गरीब समझेंगे’ इस फेमस एक्टर को नहीं करना था काम, रिजेक्ट होने के लिए भेजी थी अपनी खराब तस्वीरें

थिएटर में फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर सुपरहिट हुई थ्रिलर से भरी ये फिल्म, ‘तू या मैं’ देख लोगों ने पकड़ा माथा!