Mamta Kulkarni Birthday: 90 के दशक में जब एक्ट्रेस ऑनस्क्रीन बोल्ड सीन करने से कतराती थीं, उस समय ममता कुलकर्णी ने टॉपलेस फोटोशूट कराया था। एक्ट्रेस के इस बोल्ड अंदाज ने चारों तरफ बवाल मचा दिया था।
Mamta Kulkarni Birthday: ममता कुलकर्णी ने 90 के दशक में बतौर एक्ट्रेस इंडस्ट्री पर राज किया है। एक्ट्रेस की प्रोफेशन और पर्सनल लाइफ काफी विवादों में घिरी रही है। इन्हीं विवादों में से एक विवाद ममता कुलकर्णी के फोटोशूट से जुड़ा है जब एक्ट्रेस ने सितंबर 1993 में 'स्टारडस्ट' मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाया था। इस समय कोई भी एक्ट्रेस ऑनस्क्रीन बोल्ड सीन करने से भी कतराती थी और ऐसे में ममता के इस फोटोशूट ने तबाही मचा दी थी। आज यानी 20 अप्रैल को ममता कुलकर्णी अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस के फोटोशूट से जुड़े विवाद के बारे में बताएंगे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने साल 1993 में 'स्टारडस्ट' मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाया था। इस समय बाकी की एक्ट्रेस ऑनस्क्रीन बोल्ड सीन और फोटोज देने से कतराती थीं। ममता कुलकर्णी की बोल्ड फोटोज वाली मैगजीन जैसे ही बाजार में आई तो इस पर विवाद शुरू हो गया था। एक्ट्रेस का ये फोटोशूट कुछ लोगों को काफी पसंद आ रह था, वहीं कुछ लोग इसका जमकर विरोध कर रहे थे। एक्ट्रेस की टॉपलेस फोटोज को देखने के लिए लोगों ने ब्लैक में मैगजीन भी खरीदीं थीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता कुलकर्णी ने टॉपलेस फोटोशूट को करवाने से पहले कई बार सोचा था। पहली बार जब एक्ट्रेस को इस फोटोशूट का ऑफर आया था तो उन्होंने इसे करने के लिए समय मांगा था। एक्ट्रेस ने साथ में शर्त भी रखी थी कि अगर उन्हें फोटोज पसंद नहीं आएंगी तो मैगजीन में उनकी फोटोज को नहीं छापा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ममता कुलकर्णी की ये शर्त मैगजीन वालों ने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद ममता कुलकर्णी का फोटोशूट हुआ और एक्ट्रेस के इन बोल्ड फोटोज को उनकी इजाजत के बाद ही मैगजीन में छापा गया था। ममता कुलकर्णी की फोटोज मैगजीन में छपने के बाद उन पर जुर्माना भी लगाया गया था। इस बोल्ड फोटोशूट के बाद ममता कुलकर्णी रातों-रात स्टार भी बन गई थीं।