बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की फिल्म में काम दिलाने के बहाने लड़कियां सप्लाई करता था शख्स, पकड़े जाने पर किए कई खुलासे !

बॉलीवुड की खूबसूरत इंडस्ट्री की आड़ लेकर बड़े बड़े उधोगपति से लेकर आम लोग तक गलत कामों को भी अंजाम देने में नही चूकते हैं। हाल ही में ऐसे ही काम करने वाला एक शख्स गिरफ्तार हुआ।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2021, 2:24 PM IST
Shah Rukh Khan
Shah Rukh Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लाइमलाइट को देखकर ना जाने कितने लोग अपनी किस्मत अजमाने के लिए मुबई नगरी में आते है। क्योंकि इस माया नगरी ने कई छोटे कलाकार को ऊंचे मुकाम तक पंहुचाया है। लेकिन जरूरी नही है ऐसा मुकाम हर किसी को नसीब हों। ऐसे में ही कईधोखेबाज लोग इन भोलेभाले लोगों का फायदा उठाकर उनके साथ गलत कर जाते हैं। हाल ही में ऐसे ही काम करने वाला एक शख्स दादर से गिरफ्तार हुआ।

लड़कियों की ट्रैफिकिंग करता था शख्स

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गया यह शख्स भोली भाली मासूम लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने के बहाने से उनकी ट्रैफिकिंग किया करता था। इस शख्स ने पहले सोशल मीडिया पर खुद को इवेंट मैनेजर बताया था और लड़कियों को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म में काम दिलाने का झांसा दिया करता था।

मुंबई में पुलिस ने किया गिरफ्तार

'जीआरपी पुलिस ने 17 साल की एक लड़की को रेस्क्यू किया है जिसे यह शख्स शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म में काम दिलाने के बहाने से उस लड़की को पश्चिम बंगाल के पलाशीपारा से मुंबई लाया गया था। जिसे मुंबई में पुलिस ने धर धबोचा है।

जल्द ही इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख

बता दें कि इस तरह के धंधे काफी तेजी से बढ़ते जा रहे है जहां पर भोले भाले लोगों के साथ किसी बड़ी फिल्म में काम दिलाने के बहाने से या फिर किसी बड़े स्टार्स का नाम लेकर काले कामों को अंजाम दिया गया है। पकड़े जाने वाले इस शख्स ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के नाम का इस्तेमाल किया गया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो किंग खान जल्द ही फिल्म पठान के जरिए बॉक्स ऑफिस पर वापसी करेंगे।

Updated on:
23 Jul 2021, 2:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्यों हिम्मत चाहिए एक अच्छे घर में रहने के लिए’, सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रहने को लेकर बोलीं अदा शर्मा

‘कलाकार भी इंसान ही होते है’, दलेर मेहंदी विवाद पर गुरदास मान का आया रिएक्शन, गायकों के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर भी दिया बयान

Tanu Weds Manu 3: आर माधवन और कंगना रनौत के बिना नहीं बनेगी फिल्म, आनंद एल राय ने किया साफ

‘फेल होने का डर भारत को पीछे खींच रहा है’, ‘रामायण’ के इंद्र देव के रोल में दिखने वाले कुणाल कपूर ने कही बड़ी बात

‘मोहब्बतें’ फेम किम शर्मा ने भारत लौटकर क्यों की 9 से 5 की नौकरी? अब प्रोड्यूसर बनने के बाद सालों बाद खोले कई राज