बॉलीवुड

Birthday Special: ऐश्वर्या ने की बेइज्जती, अभिषेक बच्चन को दिया कॉन्फिडेंस, नाम बदलकर की एंट्री, जानें कौन है ये फेमस डायरेक्टर

Birthday Special: फेमस डायरेक्टर जिनकी ऐश्वर्या राय ने फिल्म की शूटिंग के समय अच्छा बर्ताव नहीं किया था। उनकी बात मानने से इंकार कर दिया था।

2 min read
Jun 02, 2024
Mani Ratnam Birthday

Birthday Special: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। ये डायरेक्टर इंडस्ट्री में नाम बदलकर आए थे, आज इनका नाम हर एक बॉलीवुड का सितारा जानता है और इनके साथ काम करना चाहता है। अभिषेक बच्चन खुद इनकी फिल्मों को अपने करियर का टर्निंग पॉइंट मानते हैं। वो डायरेक्टर कोई और नहीं, बल्कि मणिरत्नम हैं। ये एक ऐसे डायरेक्टर हैं। इन डायरेक्टर की बात ऐश्वर्या राय ने मानने से इंकार कर दिया था। आइये जानते हैं मणिरत्नम के बारे में कुछ दिलचस्प किस्से...

मणिरत्नम और ऐश्वर्या राय के बीच हुई थी लड़ाई (Mani Ratnam Birthday)

मणिरत्नम का जन्म 2 जून 1956 को मदुरै, तमिलनाडु में हुआ था। मणिरत्नम का नाम आज उन दिग्गज निर्देशकों में शामिल है, जिन्हें 2002 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा जा चुका है। फिल्मों में आने के लिए अपना नाम बदला था। मणिरत्नम का असली नाम गोपाल रत्नम सुब्रमण्यम है। फिल्म रावण की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय और डायरेक्टर के बीच लड़ाई हुई थी। मणिरत्नम ने ऐश्वर्या से कहा कि पहले पार्ट की शूटिंग खत्म हो चुकी है, आपको दूसरे पार्ट के लिए मेकअप करने की जरूरत नहीं है। जैसे ही दूसरे पार्ट के लिए ऐश्वर्या राय आई तो मणिरत्नम उन्हें देखकर हैरान रह गए। ऐश्वर्या ने हल्का मेकअप किया हुआ था। दोनों के बीच इस बात को लेकर तनातनी हो गई। डायरेक्टर को बिना मेकअप शॉट चाहिए था और ऐश्वर्या को इस बात से ऐतराज था। ऐसे में ऐश्वर्या ने डायरेक्टर के साथ काफी हंगामा किया था। फिल्म की शूटिंग बीच में रोकनी पड़ गई थी।

मणिरत्नम का काम अभिषेक बच्चन के करियर की उड़ान बना। अभिषेक और मणिरत्नम ने तीन फिल्म ‘युवा’, ‘गुरु’ और ‘रावण’ में साथ काम किया है। अभिषेक ‘युवा’ को ही अपने करियर का टर्निंग प्वाइंट मानते हैं। अभिषेक ने खुद एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्हें मणिरत्नम ने लल्लन सिंह के रोल के लिए कास्ट किया था तब एक्टर को यकीन नहीं हुआ था कि इतने बड़े डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहते हैं इसी फिल्म के बाद अभिषेक बच्चन का फिल्मों में एक्टिंग को लेकर कॉन्फिडेंस बढ़ा था।

Published on:
02 Jun 2024 08:56 am
Also Read
View All

अगली खबर