मनीषा एक डिटेक्टिव के रूप में नजर आएंगी। दरअसल वह एक थ्रिलर वेब सीरीज का हिस्सा बनेंगी।
बॅालीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला हाल में संजय दत्त की बाॅयोपिक फिल्म 'संजू' में नरगिस की भूमिका निभाती नजर आई थीं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। कहा जा सकता है कि मनीषा के कॅरियर की यह कमबैक फिल्म साबित हुई है। इसी के साथ अब वह अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें मनीषा एक डिटेक्टिव के रूप में नजर आएंगी। दरअसल वह एक थ्रिलर वेब सीरीज का हिस्सा बनेंगी। एप्लॉस एंटरटेनमेंट के संस्थापक समीर नायर, यूएस की क्राइम थ्रिलर आईविटनेस (2016) को हिंदी में लेकर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने मनीषा को कास्ट किया गया है।
खास बात यह है कि समीर ने मनीषा को वेब सीरीज में लीड रोल के लिए अप्रोच किया है। बताया जा रहा है कि मनीषा को यह किरदार काफी पसंद आया है। काफी समय से इस सीरीज को लेकर बातचीत चल रही थी। अब उन्होंने इसमें काम करने के लिए हामी भी भर दी है।
इस वेबसीरीज को चंदन अरोड़ा डायरेक्ट करेंगे। फिलहाल सीरीज का टाइटल तय नहीं किया गया है। गैरतलब है कि चंदन 'कृष 3', 'की एंड का' और 'पैडमैन' जैसी फिल्मों में बतौर एडिटर काम कर चुके हैं।फिलहाल वेब सीरीज की टीम अभी मनीषा से शूटिंग के लिए डेट फिक्स करने की कोशिशों में लगी है। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान मनीषा ने अपने कॅरियर को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि,' कुछ और ऑफर्स की तरफ भी मेरा ध्यान है। पहले ये डिसाइड हो जाए कि किस-किस फिल्म के लिए कब मुझे शूट करना है। इसके बाद मैं सभी से इसकी जानकारी साझा करूंगी।'
बता दें इस वेबसीरीज की कहानी दो लड़कों की कहानी है जो एक दूसरे में प्यार ढूंढ़ते हैं साथ ही एक क्राइम के साक्षी भी बनते हैं।