बॉलीवुड

मनोज बाजपेयी के साथ गाली-गलौज, इस शख्स ने दिया विवादित बयान, बोला- जो उखाड़ना हो उखाड़ लो

मनोज बाजपेयी और KRK के बीच एक बार फिर जंग छिड़ गई है। हाल ही में KRK ने एक्टर पर अभद्र टिप्पणी की है।
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2024, 2:57 PM IST
manoj bajpayee
मनोज बाजपेयी

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी और सेल्फ क्लेम्ड क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ KRK एक बार फिर आमने-सामने है। KRK ने हाल ही में मनोज बाजपेयी को सोशल मीडिया पर गालियां दी और अभद्र टिप्पणी की।

दरअसल, दोनों के बीच की यह लड़ाई साल 2021 से है, जब KRK ने मनोज बाजयेपी को लेकर कई अभद्र ट्वीट किए थे। उस वक्त KRK ने मनोज को गंजेड़ी और चरसी बताते हुए उनकी वेब सीरीज 'फैमिली मैन' को क्रिटिसाइज किया था। इसके बाद अगस्त 2021 में KRK के इन ट्वीट को लेकर मनोज ने उनके खिलाफ इंदौर कोर्ट में क्रिमिनल डिफेमेशन केस दर्ज करवाया, जिसके बाद मार्च 2023 में कोर्ट ने KRK के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था।

यह भी पढ़ें: ‘सलमान खान तुझे सूअर ना बनाया तो…’ KRK ने दी खुलेआम धमकी

KRK ने अभद्र ट्वीट के साथ शेयर किया कोर्ट का नोटिस

मनोज बाजपेयी और KRK के बीच का यह मामला एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। अब KRK ने इसी केस का एक डॉक्यूमेंट अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए मनोज बाजपेयी को गालियां दी हैं। KRK ने अपने ट्वीट में कोर्ट के उस नोटिस की कॉपी शेयर की है, जिसमें उन्हें 24 जुलाई को मामले की सुनवाई में शामिल होने के लिए समन भेजा गया था। इसे शेयर करते हुए KRK ने लिखा, 'सुनो बे, ….. जैसी शकल वाले मनोज बाजपेयी, इसकी (कोर्ट नोटिस) बत्ती बना और अपने ……. सो जा। उखाड़ क्या उखाड़ेगा। तेरा बाप हूं मैं।'


इसी ट्वीट के साथ KRK ने एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'मनोज बाजपेयी मुंबई में रहता है, लेकिन वह मेरे खिलाफ केस दर्ज करने इंदौर गया। यह आदमी मुझसे बहुत ओबसेस्ड है। यह मेरे खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करने के लिए वापस इंदौर गया।'

Updated on:
28 Aug 2024, 2:57 PM IST
Published on: