बॉलीवुड

Manoj Kumar Passes Away: जानें कब और कहां होगा वेटरन एक्टर मनोज कुमार का अंतिम संस्कार

Manoj Kumar Passed Away: वेटरन एक्टर और फिल्ममेकर मनोज कुमार के निधन की दुखद खबर आज सुबह-सुबह आई। इससे फिल्म जगत में शोक की लहर है। उनके अंतिम संस्कार की जानकारी भी उनके परिवार ने दी है।
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2025, 11:37 AM IST
manoj kumar actor
manoj kumar actor

Manoj Kumar Antima Samskara: दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। वो अपने फैंस के बीच 'भारत पुत्र' के नाम से फेमस थे। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली।

मनोज कुमार के निधन की वजह 

मनोज कुमार के निधन की खबर ने उनके लाखों फैंस का दिल तोड़ दिया है। वो पिछले कुछ समय से सांस संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे और वो पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की वजह सांस से जुड़ी समस्याएं बताई जा रही हैं।

कब और कहां होगा मनोज कुमार का अंतिम संस्कार?

मनोज कुमार का निधन शुक्रवार तड़के हुआ। उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में रहेगा और कल शनिवार दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार मुंबई की विलेपार्ले श्मशान भूमि में किया जाएगा। बताया गया कि अभिनेता के परिवार के कुछ सदस्य विदेश में हैं, इसी वजह से अंतिम संस्कार का समय तय किया गया है। मनोज कुमार की पत्नी शशि गोस्वामी भी बीमार हैं, जो इस कठिन समय में उनकी साथ हैं।

पिता के निधन पर क्या कहा कुणाल गोस्वामी ने?

मनोज कुमार के निधन पर उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने आधिकारिक बयान दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा- "मेरे पिता का निधन आज सुबह 3:30 बजे कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ। वो पिछले कई सालों से अस्वस्थ थे, लेकिन उन्होंने हर समस्या का सामना बड़ी शिद्दत से किया। भगवान की कृपा से वह आराम से इस दुनिया से गए हैं। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह शनिवार को किया जाएगा।"

मनोज कुमार का फिल्मी करियर

मनोज कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1957 में फिल्म ‘फैशन’ से की थी, जिसमें उन्होंने 80 साल के भिखारी का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘कांच की गुड़िया’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘क्रांति’, ‘वो कौन थी’ और ‘पत्थर के सनम’ जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी अधिकतर फिल्में देशभक्ति की भावना से जुड़ी हुई थीं, जो भारतीय जनता के बीच अत्यधिक पसंद की जाती थीं।

मनोज कुमार को मिले थे ये पुरस्कार 

मनोज कुमार को उनके योगदान के लिए कई पुरस्कारों से नवाजा गया। 1992 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया और 2016 में उन्होंने भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहेब फाल्के पुरस्कार को भी प्राप्त किया। मनोज कुमार के निधन से भारतीय सिनेमा ने एक महान अभिनेता और फिल्ममेकर को खो दिया है। 

Updated on:
4 Apr 2025, 11:37 AM IST
Published on: