Manushi Chhillar: मानुषी छिल्लर का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया है। इसके बाद से ही उनकी डेटिंग की खबरें आने लगी हैं।
Manushi Chhillar: मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद से ही उनके रिलेशनशिप और डेटिंग की खबरें आने लगी हैं।
इस वीडियो में मानुषी अपने बॉयफ्रेंड के साथ दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उनके सीक्रेट वेकेशन का है। इसमें वो अपने कथित बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ रोमांटिक होती दिख रही हैं।
अक्षय कुमार के साथ 'सम्राट पृथ्वीराज' में काम कर चुकीं मानुषी और वीर पहाड़िया की डेटिंग की खबरें पहले भी आई थीं। दोनों को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी साथ देखा गया था। वीर और मानुषी साथ में स्टेज पर डांस करते दिखे थे। लेटेस्ट वीडियो में दोनों को क्रूज पर देखा जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) क्रूज पर अपनी तस्वीरें क्लिक कराती दिख रही हैं और उनके बगल में मानुषी छिल्लर और वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) दिख रहे हैं। वीडियो में मानुषी वीर के कंधे पर सिर रखकर बैठी हैं और रोमांस फरमाती दिख रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि वीर और मानुषी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
उन्होंने इनकी डेटिंग की खबरों पर उन्होंने मुहर भी लगा दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वीर पहाड़िया एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वीर पहाड़िया का नाम इससे पहले एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ जुड़ चुका है। उनके बड़े भाई शिखर पहाड़िया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वो आजकल जाह्नवी कपूर को डेट कर रहे हैं।