10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या प्रेग्नेंट हैं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो में बैग से छुपाती दिखीं बेबी बंप! पति जहीर भी थे साथ

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा की शादी को 39 दिन हो गए हैं और एक बार फिर से उनके प्रेग्नेंसी की खबर वायरल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 7 Jul 2025, 9:59 AM IST

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha(Image-Instagram)

Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी को 39 दिन हो गए हैं। इस न्यूली वेड कपल को बीती रात एक रेस्टोरेंट के बार स्पॉट किया गया।

इस दौरान की फोटोज और वीडियो वायरल हो गई हैं। इसमें लोग कह रहे हैं कि सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं।

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने करवाई घर में पूजा, वायरल हुआ वीडियो

क्या प्रेग्नेंट हैं सोनाक्षी सिन्हा?

दरअसल, इस वायरल वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर के साथ दिखाई दे रही हैं। वो एक रेस्टोरेंट से बाहर आती दिख रही हैं। कपल ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ ऐसा किया कि लोग उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में बातें करने लगे।

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट नहीं हैं Sonakshi Sinha, जानिए फिर क्यों गई थीं शादी के 5 दिन बाद ही अस्पताल

सोनाक्षी सिन्हा ने फोटो क्लिक करवाते समय अपने बैग को आगे कर लिया। हैंड बैग को यूं आगे देख लोग कहने लगे कि सोनाक्षी अपने बेबी बंप को छिपाने की कोशिश कर रही हैं। लोग कमेंट बॉक्स में उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल करने लगे।

पहले भी आई थी ऐसी अफवाह

वैसे ये पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाह आई हो। इससे पहले शादी के बाद कुछ दिनों बाद जब वो हॉस्पिटल पहुंची थी तब भी ऐसी न्यूज आई थी। हालांकि, तब भी वो अपने बीमार पिता शत्रुघ्न को मिलने गई थीं।

सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग मूवी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की शादी को 1 महीने से अधिक हो गया है। दोनों ने कुछ समय पहले अपनी वन मंथ एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो वो बहुत जल्द हाउसफुल-5 में दिखाई दे सकती हैं।