बॉलीवुड

महज 19 साल की में Divya Bharti की हुई थी मौत, कई अभिनेत्रियों ने कम उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

कम उम्र में कई अभिनेत्रियों ने गवाई जान आज भी उलझी है कई अभिनेत्रियों की मौत की गुत्थी
4 min read
• •
Updated: 14 Dec 2020, 12:33 AM IST
Many Bollywood Actresses Lost Their Lives At An Early Age
Many Bollywood Actresses Lost Their Lives At An Early Age

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं। जो अपनी अदाकारी और खूबसूरती के लिए आज भी मशहूर हैं। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा गुज़रे जमाने की अभिनेत्रियों का नाम शामिल है। आज भी वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। खूबसूरती के साथ-साथ सभी की फिल्में भी लोगों के दिलों में बसी हुई हैं, लेकिन इनमें से अधिकतर अभिनेत्रियों का निधन बेहद ही कम उम्र में हो गया था। चलिए आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारें में बताते हैं। जिन्होंने बेहद ही छोटी उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

स्मिता पाटिल
कम उम्र में जाने वाली अभिनेत्रियों में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस स्मिता पाटिल ( Smita Patil ) का आता है। महज 31 साल की उम्र में इस बेहतरीन एक्ट्रेस ने दुनिया को अलिवदा कह दिया था। उन्होंने अपने बेटे प्रतीक बब्बर के होने के 15 दिन बाद हीलदम तोड़ दिया था। बताया जाता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ कॉम्पलीकेशन हो गई थी। जिसकी वजह से 13 दिसंबर 1996 में अभिनेत्री का देहांत हो गया था। बेशक उनकी जिंदगी का सफर छोटा रहा हो, लेकिन उनकी फिल्में आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई हैं।

दिव्या भारती

एक साथ 10 फिल्में रिलीज़ करने वाली एक्ट्रेस दिव्या भारती ( Divya Bharti ) 90 के दशक की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे आज भी सुने जाते है। बताया जाता है कि दिव्या अपनी अदाकारी और खूबसूरती से कई जानी-मानी हीरोइनों को टक्कर देती थीं, लेकिन महज 19 साल की उम्र में ही इस एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सालों बाद भी दिव्या की मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है।

परबीन बॉबी

70 के दशक में अपने ग्लैमरस से सबको दीवाना करने वाली हीरोइन परबीन बॉबी ( Parveen Babi ) की भी मौत ने सबको हैरान कर दिया था। उनकी जिंदगी का सफर भी बेहद छोटा सा था। बताया जाता है कि पर्सनल लाइफ में काफी मुश्किलों का सामना करने के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थी। जिसके बाद सीजोफ्रेनिया और गैंगरीन जैसी बीमारियों ने एक्ट्रेस को घेर लिया था। 22 जनवरी को उनका शव उनके घर में पाया गया था। कहा जाता है कि उनका शव काफी समय से उनके घर पर ही यूं ही पड़ा हुआ था। साथ ही अभिनेत्री के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की ओर से कोई भी अभिनेता या अभिनेत्री शामिल नहीं हुए थे।

मधुबाला

हिंदी सिनेमा जगत में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर मधुबाला ( Madhubala ) आज भी काफी फेमस है। बेशक आज वह दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी खूबसूरती के दीवाने आज भी उनकी तारीफ करते थकते नहीं है। मधुबाला ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। एक शूटिंग के दौरान उन्हें पता चला था कि उनके दिल में छेद है। उन्होंने इस बात को करीबन 10 सालों तक छुपाया था। इस बीमारी से वह काफी लंबे समय तक लड़ती रही, लेकिन 36 साल की उम्र में वह इस जंग से हार खा बैठी। 23 फरवरी 1969 में अभिनेत्री का देहांत हो गया।

मीना कुमारी

शराब की लत और अकेलेपन की वजह से अभिनेत्री मीना कुमारी ( Meena Kumari ) ने बेहद ही कम उम्र में दम तोड़ दिया था। बताया जाता है कि उन्हें शराब की बुरी लत लग गई थी। जिसकी वजह से उनका लीवर पूरी तरह से खराब हो चुका था। यही नहीं अंतिम दिनों में एक्ट्रेस के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह अपना इलाज किसी अस्पताल में करा सके। बताया जाता है कि मीना कुमारी के देहांत के बाद उनके इलाज के पैसे एक डॉक्टर ने भरे थे।

जिया खान

2007 में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) संग करियर की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस जिया खान की महज 25 साल की उम्र में मौत हो गई थी। अभिनेत्री आदित्य पंचोली ( Aditya Pancholi ) के बेटे सूरज पंचोली संग रिलेशनशिप में थी। जिसमें वह बिल्कुल भी खुश नहीं थीं। जिस वजह से उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद काफी लंबे समय तक सूरज पंचोली ( Sooraj Pancholi ) पर केस भी चला था और बाद में उन्हें रिहा भी कर दिया गया था।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन