8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्ट्रेस Aarya Banerjee की मौत को लेकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, पेट में मिली 2 लीटर शराब

एक्ट्रेस आर्या बनर्जी ( Aarya Banerjee ) की मौत को लेकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट ( Actress Postmortem Report ) में एक्ट्रेस की शव से मिली 2 लीटर शराब पुलिस ने मर्डर होने से किया इनकार
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 13 Dec 2020, 4:07 PM IST

Police Disclosed Big About Actress Arya Banerjee Death

Police Disclosed Big About Actress Arya Banerjee Death

नई दिल्ली। बीते शनिवार अभिनेत्री आर्या बनर्जी ( Aarya Banerjee ) का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ था। उनका शव उनके ही घर में पाया गया था। जिसके बाद से पूरी इंडस्ट्री में हलचल शुरू हो गई थी। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस का शव खून से लथपथ था। पहले बताया जा रहा था कि उनका मर्डर हुआ था, लेकिन जैसे-जैसे हत्या का गुत्थी सुलझती जा रही है। वैसे-वैसे एक के बाद एक कई राज खुलते जा रहे है। आर्या बनर्जी की हत्या को लेकर पुलिस ने एक नया खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक एक्ट्रेस की हत्या नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- किसानों को सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए Riteish Deshmukh, ट्वीट कर कहा- 'जो अन्न खा रहे हैं उसके लिए...'

आर्या बनर्जी केस में पुलिस का बयान

अभिनेत्री आर्या बनर्जी की मौत को लेकर पुलिस का नया बयान सामने आया है। पुलिस का कहना है कि एक्ट्रेस का मर्डर नहीं हुआ है। जांच के दौरान ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है। जिससे यह पता लगा चले कि उनकी हत्या की गई है। साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि जांच में अभिनेत्री के शरीर से शराब की मात्रा ज्यादा पाई गई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट से भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- दिलजीत के बाद कंगना पर फूटा भोजपुरी स्टार Khesari Lal Yadav का गुस्सा, तंज कसते हुए बोले- 'कुछ न बुझाई!'

क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट

एक्ट्रेस आर्या बनर्जी का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि उनके पेट में दो लीटर शराब पाई गई है। साथ ही उनके घर से कई शराब की बोतलें भी बरामद की गई है। जिसके साथ खून लगे टिश्यू पेपर भी पाए गए है। केस को लेकर डॉक्टर्स ने यह भी जानकारी दी गई है कि उन्हें भी ऐसा लगता है कि अभिनेत्री की मौत कार्डिएक अटैक से भी हो सकता है। डॉक्टर्स के मुताबिक एक्ट्रेस को जब अटैक आया होगा। तब उन्होंने चलने की कोशिश की होगी। जिसकी वजह से वह गिर गई और सिर पर चोट लग गई।

नौकरानी ने दी पुलिस को जानकारी

आपको बता दें शुक्रवार के दिन एक्ट्रेस की नौकरानी उनके घर पहुंची थी। काफी देर तक घंटी बजाने के बाद अभिनेत्री ने दरवाज़ा नहीं खोला साथ ही जब मेड ने उन्हें फोन किया उसका जवाब भी आर्या ने नहीं दिया। आर्या की तरफ से किसी भी तरह का जवाब ना मिलने पर उनकी नौकरानी ने झील पुलिस स्टेशन में इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद कार्रवाही करते हुए एक्ट्रेस के फ्लैट पर पुलिस कर्मियों ने दरवाज़ा तोड़ते हुओ घर में एंट्री की।

तालाशी के दौरान पुलिस को बेडरुम में एक्ट्रेस का शव बरामद हुआ। यह भी बता दें कि आर्या ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ ( Love Sex Aur Dhoka ) से की थी। इसके अलावा वह विद्या बालन ( Vidya Balan ) के साथ फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ ( The Dirty Picture ) में शकीला के किरदार में दिखी थीं।