8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिलजीत के बाद कंगना पर फूटा भोजपुरी स्टार Khesari Lal Yadav का गुस्सा, तंज कसते हुए बोले- ‘कुछ न बुझाई!’

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) ने किसान आंदोलन को लेकर किया ट्वीट ट्वीट कर एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) पर कसा तंज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खेसारी का ट्वीट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 6 Dec 2020, 12:31 AM IST

Bhojpuri Superstar Khesari Lal Tweet Against Kangana Ranaut

Bhojpuri Superstar Khesari Lal Tweet Against Kangana Ranaut

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) वैसे तो अपने विवादित बयानों के लेकर चर्चाओं में रहती ही हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनका एक ना एक ट्वीट बवाल काट ही रहा होता है। महाराष्ट्र सरकार से पंगा लेने के बाद अब कंगना ने केंद्र सरकार ( Central Government ) के कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से भी मुसीबत मोल ले ली है। जिसके बाद से लोगों का गुस्सा उन पर जमकर फूट रहा है। एक के बाद एक सेलिब्रेटी उनके खिलाफ ट्वीट करता हुआ नज़र आ रहा है। पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ) के बाद अब भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) ने भी कंगना पर तंज कस डाला है।

किसान आंदोलन में पहुंची बुजुर्ग महिला बिलकिस बानो ( Bilkis Bano ) पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर ट्रोल हो रही कंगना पर तंज कसते हुए भोजपुरी स्टार खेसारी लाल ने ट्वीट में लिखा है कि "ए भाई, ई कंगना के कुछ न बुझाई! न समझ आवे आम, न बुझाये मूली...अ खाली हर बात पे जुबान खूली...किसान लोगिन के आज सबके साथ के जरुरत बा, सब गोटा मिल के बोलीं: जय जवान-जय किसान! बाकी सब के खेसारी के प्रणाम बा!"

यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन पर लोगों को खल रही है Sunny Deol की चुप्पी, सोशल मीडिया लोगों ने जमकर उतारा गुस्सा

खेसाली लाल यादव द्वारा किया गया यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बंटोर रहा है। खास बात यह है कि लोग उनकी बातों से काफी सहमत भी दिखाई दे रहे हैं। खेसारी के चाहने वाले उनके ट्वीट पर कॉमेंट कर उनकी जमकर तारीफ और कंगना की आलोचना करते हुए नज़र आ रहे हैं। आपको यह भी बता दें कि कंगना की इस ट्वीट के चलते उन्हें कानूनी नोटिस भी भेज दिया गया है। लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द कंगना अपनी इस हरकत के लिए किसानो से माफी मांगे।