बॉलीवुड

मान्यता दत्त ने एनिवर्सरी पर शेयर की शादी की तस्वीर, Sanjay Dutt की लाइफ संभालने के लिए फैंस ने की खूब तारीफ

अभिनेता संजय दत्त-मान्यता दत्त ( Sanjay Dutt Manyata Dutt Wedding Anniversary ) की है आज ऐनिवर्सरी स्पेशल डे पर मान्यता ने शेयर की शादी की तस्वीरॉ दुल्हा-दुल्हन बने नज़र आया कपल
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2021, 2:43 PM IST
Manyata Dutt Shared Wedding Pic On Her Wedding Anniversary
Manyata Dutt Shared Wedding Pic On Her Wedding Anniversary

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के लिए आज का दिन बेहद ही खास है। दरअसल, आज संजय और मान्यता अपनी मैरिज ऐनिवर्सरी मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता की पत्नी ने एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में वह लाल जोड़े में नज़र आ रही है।

मान्यता दत्त ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीर पोस्ट की है। फोटो को पोस्ट करते हुए मान्यता ने एक-दूसरे को रोशनी और अंधेरा बताया है। मान्यता ने आने वाले सालों में भी साथ रहने की बात कही है। पोस्ट के अंत में भी बड़े प्यार से पति संजय दत्त को विश किया है। फोटो में जहां मान्यता लाल जोड़े में दुल्हन बनी नज़र आ रही हैं। वहीं संजू बाबा भी गोल्डन रंग की शेरवानी में दुल्हा बने दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही लाल रंग की चुन्नी के ओड़े नज़र आ रहे हैं।

मान्यता की इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि- 'संजय दत्त के घर की लक्ष्मी, आपको सलाम है जिस तरह से आपने उनके घर को मैनेज किया और मैरिड लाइफ को हैंडल किया है।' यह तस्वीर देखने के बाद यूजर्स भी संजय-मान्यता को विश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं

एनिवर्सरी पर मान्यता ने ही नहीं बल्कि संजय दत्त ने भी अपना प्यार जाहिर किया। संजू बाबा ने मान्यता संग एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने '11.02.2008 की तारीख लिखते हुए बताया है कि जब वह उनसे प्यार करते थे। साथ ही बताया कि अब वह उनसे और भी ज्यादा प्यार करता हैं। हैपी ऐनिवर्सरी।'

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन