बॉलीवुड

जिस इमारत में रहते हैं ऐश्वर्या के मां-भाई और सचिन के ससुराल वाले, उस बिल्डिंग में लगी आग

जिस इमारत में रहते हैं ऐश्वर्या के मां-भाई और सचिन के ससुराल वाले, उस बिल्डिंग में लगी आग...
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2017, 5:49 PM IST
aishwarya rai bachchan
aishwarya rai bachchan

मुंबई की एक बड़ी इमारत देखते ही देखते धू-धूकर जल उठी। जी हां, यह घटना मंगलवार दोपहर की है। खबर के मुताबिक, बांद्रा वेस्ट स्थित ला मेर बिल्डिंग की 13वीं मंजिल पर आग लगी है। हम आपको बता दें कि यह वही बिल्डिंग है, जहां भारत रत्न व क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की ससुराल है, जबकि अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का मायका है। बताया जाता है कि इस बिल्डिंग में और भी कई सेलिब्रिटीज रहते हैं। दमकल की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंच चुकी हैं। अभी तक किसी तरह के हताहत की खबर नहीं है।

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में कुल 16 मंजिल हैं, जिसकी 12वीं मंजिल पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की मां रहती हैं। ऐश्वर्या भी अभिषेक बच्चन से शादी से पहले इसी इमारत में रहा करती थीं। वहीं सचिन तेंदुलकर के ससुराल वाले इसी इमारत की 10वीं मंजिल पर रहते हैं। आग की खबर सुनते ही ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बिल्डिंग पहुंचे। इसी बिल्डिंग में एड गुरू प्रहलाद ककक्कड़ भी रहते हैं। बिल्डिंग कुल मिलाकर 16 फ्लोर तक की है। फिलहाल आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है लेकिन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई।

मीडिया से बात करते हुए बांद्रा पुलिस स्टेशन की असिस्टेंट पुलिस अफसर सविता शिंदे ने कहा, "सचिन तेंदुलकर के ससुर 11वें फ्लोर पर थे, जब शॉर्ट सर्किट के चलते बिल्डिंग में आग लगी। उन्होंने घर के नौकरों के साथ तुरंत जगह को खाली कर दिया है। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है।’खबर है कि आग की खबर मिलते ही ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक के साथ मौके पर पहुंच चुकी हैं। मौके पर काफी संख्या में पुलिस कर्मी पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि आग के बाद बिल्डिंग में रहने वालों को बाहर निकलवाया गया था। हालांकि, इस आग से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। आग के कारण का पता नहीं चला है। ऐसा माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी होगी।

Published on: