6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन है बॉलीवुड का हार्वे, जल्द होगा बेनकाब!

बॉलीवुड में हार्वे वीनस्टीन जैसे लोग भी मौजूद हैं और उन्हें सामने लाने की जरूरत है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 24 Oct 2017, 3:46 PM IST

pehlaj nihlani

pehlaj nihlani

सेंसर बोर्ड के पूर्व प्रमुख पहलाज निहलाणी का कहना है कि बॉलीवुड में हार्वे वीनस्टीन जैसे लोग भी मौजूद हैं और उन्हें सामने लाने की जरूरत है। लोकप्रिय हॉलीवुड फिल्म निर्माता वीनस्टीन पर एंजेलिना जोली, कारा डेलेविंगन, ल्युपिटा न्योंगो और गैनेथ पाल्ट्रो जैसी मशहूर अदाकाराओं सहित तीन दर्जन से अधिक महिलाओं के यौन उत्पीडऩ का आरोप है।

हाल ही के एक साक्षात्कार में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वीनस्टीन को लेकर बॉलीवुड के संदर्भ में बात की। निहलानी ने कहा, "प्रियंका सही हैं, बॉलीवुड में भी हार्वे वीनस्टीन हैं। वे निरंतर संघर्ष करने वालों का फायदा उठाते रहते हैं, क्योंकि वे अपने गंदे कामों के उत्तरदायी नहीं हैं। उन्हें बेनकाब करने का समय है।" निहलानी ने कहा, "मैं उन अभिनेत्रियों के बारे में बात नहीं कर रहा हूं, जो उद्योग में अपना पैर जमा चुकी हैं। मैं महत्वाकांक्षी अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के बारे में बात कर रहा हूं, जिन्हें नौकरी के बदले यौन संबंध बनाने पर मजबूर किया जा रहा है। बॉलीवुड में आरोपियों की एक स्पष्ट सूची है, जो अपने पद का फायदा उठाते हैं।"

बता दें कि उनकी नई फिल्म 'जूली 2' बॉलीवुड में कास्टिंग पर आधारित है। उन्होंने कहा, "पीडि़तों को आगे लाने की जरूरत है। हम सार्वजनिक रूप से बोलने के लिए पीडि़तों की आवाज एकजुट करने की प्रक्रिया में हैं। अब बालीवुड के हार्वे वीनस्टीन को आगे लाने का समय आ गया है।" उन्होंने कहा, "मैं हमेशा सच के साथ रहा हूं। जब आप अपने पक्ष में हैं, तो आपको डरने की जरूरत नहीं है।"

गौरतलब है कि हॉलीवुड में अपनी करीब 81 फिल्मों के लिए ऑस्कर जीतने वाले हार्वे वीनस्टीन को आस्कर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उन पर तीन दर्जन से ज्यादा महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोप लगे हैं। यूएस एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आट्र्स एंड साइंस के दो तिहाई से अधिक सदस्यों ने हार्वे को बाहर करने के पक्ष में फैसला किया।