बॉलीवुड

मई का महीना है खास, मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म के साथ ये 4 फिल्में होंगी रिलीज, नोट कर लें डेट

Latest Movies in May: मई के महीने में रिलीज होने वाली हैं कई मच अवेटेड फिल्में। आइए डालते हैं नजर मूवी की इस लिस्ट पर।
2 min read
• •
Updated: 1 May 2024, 1:30 PM IST
movies releasing in theaters in may 2024

Movies Releasing in May 2024: मई में कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार हैं। फिल्म 'श्रीकांत' के साथ-साथ 4 फिल्में मई में करने वाली हैं आपको एंटरटेन।

1-श्रीकांत (Srikanth)

राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'श्रीकांत' 10 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। ये फिल्म दृष्टिहीन बिजनेसमैन श्रीकांत बोला की बायोपिक है, जिसमें राजकुमार राव 'श्रीकांत बोला' का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा ज्योतिका, शरद केलकर और अलाया एफ भी मेन रोल में हैं।

2-मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr. & Mrs. Mahi)

'मिस्टर एंड मिसेज माही' स्पोर्ट्स पर बेस्ड फिल्म है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। यह इस महीने में आने वाली राजकुमार राव की दूसरी फिल्म होगी। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की जोड़ी एक बार फिर से नजर आएगी। इससे पहले दोनों फिल्म 'रूही' में नजर आए थे। यह फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने होगी।

3-भैया जी (Bhaiyya Ji)

फिल्म 'भैया जी' में मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 'भैया जी' मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म है, इसलिए उनके लिए बेहद खास है। इस फिल्म में मनोज का लुक देसी होने वाला है। यह फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


यह भी पढ़ें: ‘बाहुबली’ के तीसरे पार्ट को लेकर राजामौली का ट्वीट, वीडियो शेयर कर बताई डिटेल्स

4-कर्तम भुगतम (Kartam Bhugtam)

श्रेयस तलपड़े स्टारर थ्रिलर फिल्म 'कर्तम भुगतम' 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में श्रेयस तलपड़े के साथ विजय राज, मधु और अक्षा पारदासनी भी हैं। 'कर्तम भुगतम' का अर्थ है- जैसा करोगे, वैसा भरोगे। यह फिल्म हिंदी, तमिल तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम 5 भाषाओं में रिलीज होगी।

5-किंगडम ऑफ द प्लेनेट ऑफ द ऐप्स (Kingdom of the Planet of the Apes)

यह फिल्म 'सीजर' की डेथ के 300 साल बाद 'नोआ' पर आधारित है, जो मुख्य वानर सीजर की पहचान नहीं जानता है। यह हॉलीवुड की बेहद चर्चित साई-फाई एडवेंचर फ्रेंचाइजी की सातवीं फिल्म है, जो 10 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन