बॉलीवुड

बहन प्रियंका चोपड़ा से तुलना पर मीरा ने दिया ऐसा जवाब, किसी ने सोचा भी नहीं होगा

मीरा चोपड़ा ने कहा, 'मैं इसे अपनी गलती मानती हूं क्योंकि इन दो फिल्मों के बाद मुझे टाइपकास्ट कर दिया गया था।'
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2019, 4:42 PM IST
priyanka chopra and Meera
priyanka chopra and Meera

बॉलीवुड अभिनेत्री मीरा चोपड़ा का कहना है कि वह अपनी तुलना अपनी कजिन एवं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से कभी नही कर सकती है। मीरा चोपड़ा साउथ की मशहूर अभिनेत्री हैं और बॉलीवुड में उनका डेब्यू वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म 'गैंग ऑफ घोस्ट्स 'से हुआ था। इसके बाद मीरा '1920 लंदन'में नजर आईं थी। मीरा चोपड़ा की फिल्म'सेक्शन 375' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में वह एक ऐसे कॉस्ट्यूम डिजाइनर के किरदार में नजर आईं, जो अपने डायरेक्टर पर रेप केस का झूठा आरोप लगाती हैं।

बॉलीवुड में कम सक्रियता पर मीरा ने कहा कि यह संयोग की बात है कि बॉलीवुड की मेरी दोनों ही फिल्में हॉरर रही हैं। मैं इसे अपनी गलती मानती हूं क्योंकि इन दो फिल्मों के बाद मुझे टाइपकास्ट कर दिया गया था। मैं उस तरह की फिल्में कर ऊब चुकी थी। अब मैंने अपनी इमेज को तोडऩे के मकसद से 'सेक्शन 375'किया है और जल्द ही मैं एक वेब शो में पुलिस अधिकारी का किरदार निभाती नजर आऊंगी। एक एक्टर के तौर पर भी मैं सीरियस और इंटेंस किरदार करना चाहती हूं ताकि मैं खुद को संतुष्ट कर सकूं।'

प्रियंका चोपड़ा से तुलना किये जाने पर मीरा चोपड़ा ने कहा ,'प्रियंका दीदी से अपनी तुलना करने की सपने में भी नहीं सोच सकती हूं। मुझे गर्व है कि मैं उनकी बहन हूं। वह बेहद इंटेलिजेंट और सुपर टैलंटेड हैं। उनकी तरह बन पाना बहुत मुश्किल है। मैं यदि उनसे तुलना करने लग जाऊं, तो डिप्रेशन में चली जाऊंगी और कभी खुश नहीं रह पाऊंगी।' वह हमें काफी गाइड करती हैं। मैं अक्सर उनसे अपने प्रॉजेक्ट्स पर चर्चा करती रहती हूं। दिसंबर में जब मुझे'सेक्शन 375'का ऑफर आया, तो उन्होंने ही मुझसे कहा कि इसको अपने हाथ से जाने मत दो क्योंकि ऐसे प्रॉजेक्ट्स बहुत कम बन पाते हैं और वह सही थीं।'

Published on: