बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या को लिंकअप की खबरों पर बोले मिजान जाफरी, कहा-‘जलसा जाने में शर्म आती है’

लंबे समय से अभिनेता अमिातभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का नाम एक्टर मिजान जाफरी संग जोड़ा जा रहा है। नव्या संग अफेयर की खबरों पर सालों बाद मिजान जाफरी ने खुलकर बात की है।
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2021, 2:53 PM IST
Meezaan Jaffrey Talk about With Navya Naveli Relationship
Meezaan Jaffrey Talk about With Navya Naveli Relationship

नई दिल्ली। काफी लंबे समय से सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा संग एक्टर मिजान जाफरी का नाम जुड़ा जा रहा है। खबरें थीं कि नव्या मिजान जाफरी को डेट कर रही हैं। वहीं अब इस खबर पर सालों बाद मिजान जाफरी ने अपनी चुप्पी है और नव्या संग खुद के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है।

नव्या संग मिजान जाफरी ने दी सफाई

हाल ही में एक्टर मिजान जाफरी ने एक इंटरव्यू में नव्या और खुद को लेकर आ रही खबरों पर रिएक्ट किया। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता भी उनसे पूछते हैं कि दोनों के बीच चल क्या रहा है? मिजान ने बताया कि उनके घरवालों को अब जलसा जानें में बहुत ही अजीब लगता है। जब-जब उनके घरवाले जलसा जाते हैं तो उनके पैपराजी उनके पीछे पड़ जाते हैं और फिर तरह-तरह की बातें करने लगते हैं।

अच्छे दोस्त हैं नव्या नवेली के

मिजान आगे बताते हैं कि काफी समय हो गया है कि जब उनसे किसी ने नव्या के बारें में पूछा था। मिजान बताते हैं कि वो अपनी फिल्म मलाल का प्रमोशन कर रहे थे और ये बातें बार-बार उनके रास्ते में आ रही थीं। मिजान कहते हैं कि वो और नव्या काफी अच्छे दोस्त हैं। साथ ही उन्हें इस बात का भी बुरा लगता है कि उनकी वजह से उनका नाम हर जगह आता है। जो कि बहुत गलत है।

पैपराजी को होती है नव्या से मिलने की जानकारी

पर्सनल लाइफ को लेकर मिजान जाफरी कहते हैं कि वो इन सब बातों में अपने परिवार को शामिल नहीं करना चाहते हैं। साथ ही किसी और के बारें में बात करना भी बहुत गलत है। मिजान बताते हैं कि पैपराजी को उनकी गाड़ी का नंबर और कार के बारें में पता हैं। ऐसे में जब भी वो नव्या से मिलते हैं तो पैपराजी उनका पीछा करते हुए वहां पहुंच जाती है। साथ ही उन्हें पता होता है कि वो कब नव्या से मिलेंगे।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा