नई दिल्लीPublished: Jan 09, 2021 12:57:56 pm
Shweta Dhobhal
नई दिल्ली। बदायूं में 50 वर्षीय महिला संग हुए गैंगरेप की घटना ने एक बार फिर से देश को शर्मसार करके रख दिया है। वहीं महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी के बयान से लोगों में गुस्सा और भी बढ़ गया है। बॉलीवुड की तरफ से भी चंद्रमुखी देवी की निंदा की जा रही है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) की नातिन नव्या नवेली ( Navya Naveli Nanda ) ने भी बदायूं दुष्कर्म मामले में महिला आयोग की प्रतिनिधि के बयान की आलोचना की है।