2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amrapali Dubey हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्री, एक फिल्म में काम करने का लेती हैं इतने रुपए

11 जनवरी को भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ( Amrapali Dubey Birthday ) मनाती हैं अपना जन्मदिन गोरखपुर में एक्ट्रेस का हुआ है जन्म बेहतरीन अदाकारा ही नहीं बल्कि गायिका भी हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 9 Jan 2021, 10:54 AM IST

Actress And Singer Amrapali Dubey Is Bhojpuri Most Expensive Heroine

Actress And Singer Amrapali Dubey Is Bhojpuri Most Expensive Heroine

नई दिल्ली। मनोरंजन के मामले में भोजपुरी इंटस्ट्री भी अपना खूब योगदान देती है। भोजपुरी अभिनेता हो या फिर अभिनेत्री सभी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर भोजपुरी स्टार्स का ही कब्जा देखने को मिलता है। इस सभी स्टार्स में से एक हैं एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ( Amrapali Dubey )। जो अपने लटके-झटकों से कई जिलों को हिलाकर रख देती हैं। 11 जनवरी को यह अभिनेत्री अपना जन्मदिन मनाती हैं। उनकी पैदाइश गोरखपुर की है। भोजपुरी सुपरस्टार बन चुकी आम्रपाली को लेकर चलिए आपको कुछ चटपटी बातें बतातें हैं।

टीवी सीरियल से की करियर की शुरूआत

आम्रपाली के एक्टिंग करियर की बात करें तो इन्होंने टीवी सीरियल से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। जी हां, 2008 में शो 'सात फेरे: सलोनी का सफ़र' ( Saat Phere: Saloni Ka Safar ) में आम्रपाली दिखाई दी थीं। जिसमें वह श्वेता सिंह ( Shweta Singh ) के रोल में नज़र आई थीं। बस इसी सीरियल से उनका करियर चल पड़ा। शो 'रहना है तरी पलकों की छाओं में' ( Rehna Hai Teri Palkon Ki Chhaon Mein ) से अभिनेत्री को लोकप्रियता मिलनी शुरू हो गई हैं। आम्रपाली का चेहरा लोग पहचाने लगें। इस धारावाहिक में वह मुख्य किरदार यानी लीड रोल निभाती हुई दिखाई दीं।

आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी है सुपरहिट

टीवी की दुनिया में कदम रखने के बाद आम्रपाली ने भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने का मन मनाया। उन्होंने साल 2014 में 'निरहुआ हिंदुस्तानी' ( Nirahua Hindustani ) से भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री मारी। इसमें वह भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ के अपोजिट दिखाई दी थीं। तब से ही पर्दे पर दोनों की जोड़ी को पसंद किया जाना लगा। आपको बता दें आम्रपाली एक कलाकार के साथ-साथ बेहतरीन गायिका भी हैं। उन्होंने अपना पहला एल्बम भी निरहुआ संग ही निकाला था। दोनों ने करीबन दो दर्जन से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

चार्ज करती हैं सबसे ज्यादा पैसे

आज आम्रपाली ( Amrapali Fees ) भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं। ऐसे में अभिनेत्री की फीस के बारें में बात करें तो बताया जाता है कि उनकी पॉपुलैरिटी के चलते वह भोजपुरी सिनेमा की सबसे हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह एक फिल्म के करने का लगभग 10 लाख रुपए चार्ज करती हैं।