
मेट गाला 2019 की शुरुआत न्यूयॉर्क में हो गई है। इस बार इवेंट का थीम Camps: Notes on fashion रखा गया है। हॉलीवुड स्टार्स बोल्ड और वियर्ड फैशन में रेड कारपेट पर पहुंचे। इनमें किम करदाशियां, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, केटी पेरी सहित कई स्टार रेड कारपेट पर अपने जलवे बिखेरते नजर आए। लेकिन सोशल मीडिया पर पर उनकी ड्रेसेज और लुक को लेकर कई फनी मीम्स बन रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा के 'मेट गाला 2019' के लुक की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। देसी गर्ल का यह लुक बहुत कम लोगों को पसंद आ रही है। विदेश में भले ही इस स्टाइल को काफी तारीफें मिली हों लेकिन भारतीय दर्शकों ने इस लुक में से अच्छा खासा ह्यूमर निकाल लिया। इस लुक को लेकर प्रियंका को ट्रोल कर रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका के खाकी रंग के लंबे ट्रेंच कोट पर मीम्स बने। एक बार फिर प्रियंका अपने 'मेट गाला' लुक को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री के इस लुक को लेकर कोई चिड़िया का घोसला बना रहा है तो कोई बिजली का करंट का झटका बना रहा है। एक यूजर ने तो प्रियंका की चुड़ैल से तुलना कर दी।