बॉलीवुड

जब मीका सिंह ने Kanika Kapoor को सरेआम बता दिया था अपनी पत्नी, हक्की बक्की सिंगर ने दिया ऐसा जवाब

10 जून, 1977 को जन्में मीका सिंह (Mika Singh Birhday) का गानों के अलावा विवादों से भी गहरा नाता रहा है। वे कई बार कंट्रोवर्सी (Mika singh Controversy) की वजह से सुर्खियों में आ चुके हैं और मुसीबत में भी फंस चुके हैं।

2 min read
Jun 10, 2020
Mika singh and Kanika Kapoor
Mika singh and Kanika Kapoor

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Mika singh) ने इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं। 10 जून, 1977 को जन्में मीका सिंह (Mika Singh Birhday) का गानों के अलावा विवादों से भी गहरा नाता रहा है। वे कई बार कंट्रोवर्सी (Mika singh Controversy) की वजह से सुर्खियों में आ चुके हैं और मुसीबत में भी फंस चुके हैं। मिका सिंह आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। बता दें कि मीका का असली नाम अमरीक सिंह है। उनके पिता का नाम अजमेर सिंह और मां का नाम बलबीर कौर है। ये दोनों स्टेट लेवल के रेसलर थे। मीका के छह भाई—बहन हैं और मीका इनमें सबसे छोटे हैं। मीका को उनके बेबाक बयानों के लिए भी जाना जाता है। एक बार ऐसे ही उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर सिंगर कनिका कपूर (kanika Kapoor) को लेकर ऐसी बात कह दी थी कि सभी हक्के बक्के रह गए थे। दरअसल, उन्होंने कनिका कपूर को अपनी पत्नी बता दिया था।

दरअसल, मीका सिंह एक बार कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में गए थे। इस शो पर मीका के साथ सिंगर कनिका कपूर और वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर क्रिस गेल भी पहुंचे थे। तीनों ने सेट पर काफी मस्ती की थी। मीका भी अपने बेबाक अंदाज में नजर आए थे। इसी दौरान मीका ने कनिका को सबके सामने अपनी पत्नी कह दिया था।

शो के दौरान मीका सिंह ने क्रिस गेल को कहा कि वे उन्हें पंजाबी सिखाना चाहते हैं। क्रिस गेल भी पंजाबी सीखने को लेकर उत्सुक हो गए। मीका ने कनिका की तरफ देखते हुए क्रिस से पंजाबी में 'भाभी जी नमस्ते' बोलने को कहा। क्रिस ने पंजाबी में मीका की बात को दोहराया। बाद में मीका ने उसका मतलब क्रिस को बताते हुए कहा कि आपने कनिका को भाभी कहा। इसका मतलब यह मेरी पत्नी है और आप इन्हें हैलो कह रहे हैं। यह सुनकर कनिका हक्की बक्की रह गई और उन्होंने मीका को कहा कि आप ये क्या कह रहे हैं। इस पर सभी ठहाके मारकर हंसने लगे। दरअसल, मीका मजाक कर रहे थे। उन्होंने कनिका को गले ग इसके बाद वो कनिका को लगाया और कहा कि वे तो सिर्फ क्रिस गेल पंजाबी सिखाने की कोशिश कर रहे थे।

Published on:
10 Jun 2020 10:33 am