बॉलीवुड

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

Mika Singh Emotional Post: मीका सिंह ने इस साल दिल्ली में अपने परिवार, दोस्तों और स्टाफ के साथ दिवाली मनाई है। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि करीबी दोस्तों को खोने के कारण पहले जश्न नहीं मनाना चाहते थे।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 2:26 PM IST
Mika Singh Emotional Post On Diwali he was not want celebrate for friend lost
मीका सिंह ने दिवाली के बाद किया इमोशनल पोस्ट (Photo Source- instagram/@mikasingh

Mika Singh Emotional Post On Diwali: बॉलीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह (Mika Singh) इन दिनों अपने किसी गाने या ए्ल्बम को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छाए हुए हैं। सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट की है, जो चर्चा में आ गई है। इस साल दिवाली के पावन अवसर पर मीका ने दिल्ली में अपने परिवार, दोस्तों, टीम मेंबर्स और स्टाफ के साथ मिलकर दिवाली का जश्न मनाया। लेकिन, इस जश्न के पीछे एक ऐसा गम और गहरी भावना छिपी थी, जिसे गायक ने अपने फैंस के साथ खुलकर साझा किया है। मीका ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अपने कुछ बेहद करीबी दोस्तों को खो दिया है, जिसके चलते वे इस साल किसी भी तरह का त्योहार मनाने के मूड में बिल्कुल नहीं थे।

मीका सिंह का अपने करीबी को खोने पर छलका दर्द

मीका सिंह ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो और लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने उसमें अपने दिल का हाल बयां किया। उन्होंने लिखा, "गुड मॉर्निंग और हैप्पी दिवाली! वाहेगुरु आपको और आपके परिवार को हमेशा खुशियां, अच्छी सेहत, सफलता, शांति और खुशहाली दें। सच कहूं तो, इस साल मैं दिवाली मनाने का बिल्कुल प्लान नहीं बना रहा था। मैंने कुछ बहुत करीबी दोस्तों को खो दिया है, और उनकी गैरमौजूदगी ने मेरे दिल में एक गहरा खालीपन छोड़ दिया है।"

गायक ने आगे बताया कि अपनों को खोने के बाद किसी भी उत्सव में मन नहीं लगता, लेकिन फिर उन्होंने स्थिति के दूसरे पहलू पर विचार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग हमें हमेशा के लिए छोड़कर जा चुके हैं, उन्हें याद करना स्वाभाविक है, लेकिन उन लोगों की भावनाओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता जो आज भी हमारे साथ मजबूती से खड़े हैं। "जो लोग हमसे प्यार करते हैं, हमारे साथ खड़े रहते हैं, उनकी परवाह करना और उनके साथ वक्त बिताना भी हमारी जिम्मेदारी है," मीका ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा।

जिंदगी की कीमत और अपनों के साथ का जश्न

मीका सिंह ने आगे कहा कि जीवन बहुत कीमती है और हमें अपने आस-पास मौजूद हर उस व्यक्ति की कद्र करनी चाहिए जो हमारी खुशी की परवाह करता है। यही सोचकर उन्होंने आखिरी समय में अपना मन बदला और दिल्ली में अपने करीबियों के साथ इस पर्व को धूमधाम से मनाने का फैसला किया। उन्होंने न केवल इस दौरान जीवित लोगों के साथ खुशियां बांटीं, बल्कि इस दुनिया से जा चुके दोस्तों की आत्मा की शांति के लिए भी विशेष प्रार्थना की।

गौरतलब है कि मीका सिंह का यह भावुक संदेश हाल ही में फिल्ममेकर संजय गुप्ता को दिए गए एक इमोशनल ट्रिब्यूट के ठीक बाद आया है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के अपने शुरुआती सफर में संजय गुप्ता के अहम योगदान को याद किया था। मीका की यह पोस्ट उनके संवेदनशील और परोपकारी स्वभाव को दर्शाती है, जिसे उनके फैंस द्वारा काफी सराहा जा रहा है।

Updated on:
9 Nov 2026, 2:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट