बॉलीवुड

सलमान खान के शादी करने के बाद ही घोड़ी चढ़ेंगे Mika Singh, लड़की की तलाश करने के बाद भी रहेंगे बैचलर

मीका सिंह ने शादी करने को लेकर किया बड़ा खुलासा सलमान खान के शादी करने के बाद ही चढ़ेंगे घोड़ी बैचलर लाइफ इंजॉए करना चाहते हैं मीका सिंह
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2021, 12:31 AM IST
Mika Singh and Salman Khan
Mika Singh and Salman Khan

नई दिल्ली | सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) अभी अपनी बैचलर लाइफ जी रहे हैं और इसे आगे भी बरकरार रखने के मूड में हैं। मीका ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर एक ऐसा बयान दिया कि हर कोई हैरत में पड़ गया। मीका ने कहा कि वो तभी शादी करेंगे जब सलमान खान विवाह बंधन में बंध जाएंगे। यानी कि मीका सलमान खान (Salman Khan) के शादी करने के बाद ही घोड़ी चढ़ेंगे।

सलमान खान की शादी के बाद ही चढ़ेंगे घोड़ी

मीका ने इस बात का खुलासा इंडियन प्रो म्यूजिक लीग के दौरान किया। इस शो में पंजाब लॉयंस टीम के कैप्टन मीका सिंह हैं। इसके अलावा कैलाश खेर, साजिद खान, नेहा भसीन, शिल्पा राव, अंकिता तिवारी, जावेद अली, भूमि त्रिवेदी और पायरल देव जैसे सितारे भी अन्य टीमों के कैप्टन हैं। मीका सिंह ने इस प्रीमियर के दौरान ही बताया कि वो एक लड़की की तलाश में हैं लेकिन शादी सलमान खान के विवाह के बाद ही करेंगे।

दलेर मेहंदी को बता चुके हैं कुंवारे रहने का कारण

मीका सिंह ने आगे कहा कि अभी वो अपनी बैचलर लाइफ इंजॉए करना चाहते हैं। साजिद भाई ने कहा कि मैं सलमान के बाद इंडस्ट्री का फॉरएवर बैचलर हूं तो इसे कायम रखना चाहता हूं। बता दें कि मीका ने एक बार अपने बड़े भाई और गायक दलेर मेहंदी को उनकी शादी ना होने का कारण बताया था।

ब्रेकअप के बाद टूट गया था मीका का दिल

मीका ने कहा था कि वो जिस लड़की से प्यार करते थे उससे दलेर ***** ने पता नहीं फोन पर क्या कह दिया कि उसने मुझसे ब्रेकअप कर लिया। जिसके बाद मेरा दिल पूरी तरह से टूट गया। जाहिर है कि मीका ने ये मजाक में कहा था। दलेर ***** ने कहा था कि वो चाहते हैं कि मीका जल्द ही शादी कर ले और उसके ढेर सारे बच्चे हों। वो जल्द ही ये कोशिश करेंगे कि इस साल मीका की शादी करा दें।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection Day 19: वीकेंड पर धमाके के बाद रणबीर की ‘रामायण’ के कलेक्शन को लगा झटका, भारत में 1000 करोड़ से अब रह गई इतना दूर

Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज

‘मर्दों को जन्नत में मिलती हैं 49 हूरें’, नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू भाषा और सरकार की आलोचना करने को लेकर दिया बयान

कौन हैं ‘मितवा’ गाना गाने वाले शफकत अमानत अली? जो ब्लड कैंसर से लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

‘मिर्जापुर’ के सेट पर इंटीमेट सीन पर निर्देशक का खुलासा, गुरमीत सिंह बोले- रिलीज से पहले भी दिखाए जाते हैं सीन