बॉलीवुड

53 साल का बॉलीवुड अभिनेता, 23 साल की गर्लफ्रेंड, जल्द करेंगे शादी

अंकिता के परिजनों ने इस शादी के लिए सहमति दे दी है
2 min read
Dec 19, 2017
Milind Soman
Milind Soman

बॉलीवुड अभिनेता मिलिंद सोमन जल्द ही दूसरी शादी करने जा रहे हैं। मिलिंद सोमन अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर से शादी रचाने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार मिलिंद नए साल यानी 2018 में शादी कर सकते हैं। खास बात यह है कि मिलिंद की गर्लफ्रेंड अंकिता उनसे उम्र में काफी छोटी हैं। गौरतलब है कि मिलिंद अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। अंकिता एक एयरहोस्टेस हैं और उनकी उम्र सिर्फ 23 साल है।

जबकि मिलिंद सोमन की उम्र 53 साल है। दोनों की उम्र में 28 साल का अंतर है। बताया जा रहा है कि हाल ही में मिलिंद अंकिता के घरवालों से मिलने के लिए गुवाहाटी गए थे। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि अंकिता के परिजनों ने इस शादी के लिए सहमति दे दी हैं ।माना जा रहा है कि परिजनों की सहमति मिलने के बाद मिलिंद और अंकिता नए वर्ष की शुरूआत में ही शादी कर लेंगे। हांलांकि अंकिता के परिजनों से शादी की सहमति मिलना इतना आसान नहीं था क्योंकी दोनों की उम्र में काफी अंतर है। अंकिता के परिवार वालों के लिए यह बड़ा मुद्दा था, लेकिन अंकिता के परिजनों को मिलिंद का व्यवहार काफी पसंद आया और उन्होंने इस शादी के लिए सहमति दे दी। गौरतलबग है कि जब मिलिंद और अंकिता के डेटिंग की खबरें लीक हुई थी तो वे काफी ट्रोल हुए थे।

मिलिंद को यह कहकर ट्रोल किया गया कि वे 18 साल की लड़की को डेट कर रहे हैं। बता दें कि यह मिलिंद की दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2006 में एक्ट्रेस मिलिन जैम्पेनोई से शादी की थी लेकिन शादी के तीन साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। जैम्पेनोई से मिलिंद की पहली मुलाकात गोवा में फिल्म 'वैली ऑफ फ्लॉवर्स' के सेट पर हुई थी। मिलिंद ने जैम्पेनोई को 2009 में उन्हें तलाक दे दिया। इसके बाद कुछ दिनों तक मिलिंद का अफेयर मॉडल शहाना गोस्वामी के साथ भी रहा। एक्स-मिस इंडिया रहीं मॉडल मधु सप्रे के साथ मिलिंद सोमण का अफेयर था। दोनों एक ऐड शूट को लेकर भी कॉन्ट्रोवर्सी में रहे थे।

Published on:
19 Dec 2017 12:37 pm
Also Read
View All
‘मुझे लगा मैं मरने वाली हूं’, कैंसर की खबर ने तोड़ दिया था मनीषा कोइराला को, बोलीं- ‘वो रात ‘सबसे अकेली और लंबी थी’

Batwara 1947 First Review: जज्बातों से भरी सनी देओल-प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा’, पहला रिव्यू आया सामने

परवीन बाबी के लिए पिता कबीर बेदी के मां को छोड़ने पर पूजा बेदी ने की बात, बोलीं- दो लोगों ने तीसरे शख्स को अपने रिश्ते में आने दिया

राहुल गांधी को ‘डंबल’ बुलाने के बाद पलटीं कंगना रनौत, इंस्टाग्राम से हटा दीं तस्वीरें, ‘इटैलियन मां’ कमेंट पर भी विवाद

“मुंह में हड्डी दबाए बैठे हैं सेलिब्रिटीज”, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना का पलटवार, झारखंड आंदोलन पर दिया बयान