
Akshay_Kumar
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अपनी पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के जन्मदिन को खास तरीके से मनाते हैं और इस बार वह उनके जन्मदिन पर दक्षिण अफ्रीका जा रहे हैं। ट्विंकल का जन्मदिन 29 दिसंबर को होता है, जिसे अक्षय खास तरीके से मनाने वाले हैं। उनके जन्मदिन को लेकर अक्षय कुमार हमेशा ही उत्साहित रहते हैं। वह इन बातों का खास ख्याल रखते हैं कि भले ही अपने जन्मदिन पर वह काम कर रहे हों, लेकिन वह अपनी पत्नी का जन्मदिन खास तरीके से सेलिब्रेट करना नहीं भूलते हैं।
अक्षय ने इस दिन छुट्टी ले रखी है इसलिए उन्होंने अपने कामों की सारी लिस्ट और कार्यक्रम इस तरीके से तैयार करके रखा है कि अब वह इस दिन न तो किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और न ही कोई और काम कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने टीव शो लाफ्टर चैलेंज से भी छुट्टी ले रखी है। इस बार भी हर बार की तरह वह ट्विंकल का जन्मदिन इंडिया से बाहर ही मनाने वाले हैं। पिछले कई सालों से डेस्टिनेशन बर्थडे का सिलसिला अक्षय ने ट्विंकल के लिए किया है और वह इस बार उन्हें लेकर दक्षिण अफ्रीका जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। वह दक्षिण अफ्रीका की ऐसी जगहों पर जाने वाले हैं, जहां वह पहले कभी नहीं गए।
बात करें अक्षय कुमार की प्रोफेशनल लाइफ की तो वे इन दिनों अपनी पत्नी ट्विंकल के होम प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'पैडमैन' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी। वहीं दूसरी और एक्सल इंटरटेनमेंट के तले बने रही फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ सलमान की फेवरेट एक्ट्रेस मौनी रॉय और गौहर खान नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 15 अगस्त पर रिलीज होगी।
Published on:
18 Dec 2017 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
