बॉलीवुड

25 साल छोटी पत्नी के साथ ऐसे हवाई में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं 52 साल के मिलिंद सोमन

25 साल छोटी पत्नी के साथ ऐसे हवाई में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं 52 साल के मिलिंद सोमन....
2 min read
• •
Updated: 20 May 2018, 7:35 PM IST
milind soman
milind soman

गुपचुप शादी करने के बाद मिलिंद सोमण और अंकिता कंवर इन दिनों हवाई में हनीमून मना रहे हैं। दोनों ने ही सोशल मीडिया पर बीच की कई तस्वीरें भी शेयर की हैंं। दोनों ही समर लुक में दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार को पोस्ट किए गए कुछ तस्वीरों में मिलिंद और अंकिता का अंदाज काफी जुदा दिखा। मिलिंद ने इस तस्वीर पर 'बीच बम्स' लिखा, जबकि फोटो क्लिक करने वाले को क्रेडिट में 'असंतुष्ट पर्टयक' लिखा। यानी इस तस्वीर को किसी अनजान व्यक्ति ने क्लिक की, जोकि यह तस्वीर खींचना नहीं चाहता था। फिलहाल शादी के बाद आई तस्वीर को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। अभी तक इस फोटो को 27 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

अभिनेता मिलिंद सोमन का कहना है कि हवाई में पत्नी अंकिता कंवर के साथ बिताए सभी पलों को वह संजो कर रखेंगे। मिलिंद ने पिछले महीने अप्रैल में अंकिता से शादी की थी। मिलिंद ने आईएएनएस से एक बयान में कहा, 'अपने प्राचीन तटों और मंत्रमुग्ध कर देने वाली खूबसूरती के साथ हवाई हमेशा से हमारी सूची में शीर्ष पर रहा है।'

उन्होंने कहा कि समुद्र तट के ठीक पास के घर में स्थानीय लोगों की तरह रहकर हमने अपना समय हवाई की सांस्कृतिक विशिष्टता को जानने में बिताया और पारंपरिक हवाई भोजन का लुत्फ उठाया। उन्होंने कहा कि वह इस यादगार यात्रा को हमेशा संजो कर रखेंगे। मिलिंद इंस्टाग्राम पर अपने अनुभवों को साझा करके भी अपने प्रशंसकों को अपडेट कर रहे हैं।

बता दें कि 52 वर्षीय मिलिंद सोमन ने 22 अप्रैल को गर्लफ्रेंड अंकिता कवंर के साथ शादी की थी. दोनों महाराष्ट्र के अलीबाग में शादी किया। मिलिंद और अंकिता जोकि 27 साल की हैं। लंबे समय से रिलेशनशिप में हैंं। दोनों महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज के अनुसार परिणय सूत्र में बंधे। बता दें, सुपरमॉडल मिलिंद की यह दूसरी शादी है।

अंकिता उनसे उम्र में 25 साल छोटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिलिंद सोमन की गर्लफ्रेंड अंकिता कवंर पेशे से एयरहोस्‍टेस है। मिलिंद सोमन ने अपनी प्‍यार की यह कहानी सोशल मीडिया पर भी जगजाहिर की है। दोनों अक्‍टूबर 2016 से डेटिंग कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी

पहले सोमवार को ‘रामायण’ की लंबी छलांग, एक दिन में कमाए 107.50 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 663 करोड़ के पार

शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह